बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले गुरुवार (13 नवंबर) की रात 'महागठबंधन' के CM फेस तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में इतिहास का सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। करीब 80 लाख ज्यादा वोट पड़े हैं, जो यह दिखाता है कि जनता बदलाव चाहती है। इसलिए सरकार के खिलाफ वोट कर रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि 'महागठबंधन' को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। 14 नवंबर को उनकी जीत तय है।
