Get App

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले RJD में घमासान! रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर पहली बार बोले तेजस्वी यादव

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार में दरार खुलकर सामने आ गई है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने RJD, लालू प्रसाद यादव और अपने भाई तेजस्वी यादव के X अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। रहस्यमयी और भावुक पोस्ट की बौछार के साथ रोहिणी ने आरजेडी और अपने भाई तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 1:56 PM
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले RJD में घमासान! रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर पहली बार बोले तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहिणी दीदी मेरी बड़ी बहन हैं। उन्होंने मुझे पाला है

Bihar Election 2025: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के नाराजगी पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने पहली बार टिप्पणी की है। तेजस्वी यादव ने RJD पर जारी घमासान पर कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। लेकिन हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाते। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान केवल बिहार के विकास पर है। तेजस्वी ने कहा कि रोहिणी दीदी मेरी बड़ी बहन हैं। उन्होंने मुझे पाला है। उनके द्वारा किया गया त्याग आज के समय में दुर्लभ है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने मेरे पिता को अपनी किडनी दान कर दी। छपरा के लोग चाहते थे कि उन्हें छपरा से टिकट मिले, और लालू जी ने लोगों की मांगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझावों को सुना और उन्हें टिकट दिया। तेजस्वी ने कहा कि रोहिणी पार्टी को मजबूत कर रही हैं और हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं।

रोहिणी आचार्य ने अब खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी, लालू प्रसाद और अपने भाई तेजस्वी यादव के एक्स अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। रहस्यमयी और भावुक पोस्ट की बौछार के साथ रोहिणी ने आरजेडी और अपने भाई तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे पार्टी के मुख्य परिवार में दरार खुलकर सामने आ गई है। यह सब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुआ है।

हालांकि, विवाद बढ़ता देख रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसमें ट्रोल, पेड मीडिया और वे लोग शामिल हैं जिनकी मंशा पार्टी पर कब्जा करने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें