Get App

Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर में कूड़े पर पड़ी मिलीं हजारों VVPAT पर्चियां, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: जैसे ही खबर फैली, जिले के डीएम रोशन कुशवाहा और SP अरविंद प्रताप सिंह, SDO दिलीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी पर्चियां इकट्ठी कर ली गई हैं और निष्पक्ष जांच होगी। DM ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए FIR करवाने का आदेश भी दिया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 08, 2025 पर 3:41 PM
Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर में कूड़े पर पड़ी मिलीं हजारों VVPAT पर्चियां, इलाके में मचा हड़कंप
Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर में कूड़े पर पड़ी मिलीं हजारों VVPAT पर्चियां, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सरायरंजन विधानसभा के शीतलपट्टी गांव के पास VVPAT की हजारों पर्चियां कूड़े में पड़ी मिलीं। 6 नवंबर को यहां वोटिंग हुई थी और 8 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि वोटिंग की पर्चियां बिखरी पड़ी हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगे।

जैसे ही खबर फैली, जिले के डीएम रोशन कुशवाहा और SP अरविंद प्रताप सिंह, SDO दिलीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी पर्चियां इकट्ठी कर ली गई हैं और निष्पक्ष जांच होगी। DM ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए FIR करवाने का आदेश भी दिया है।

स्थानीय नाराजगी और राजनीति

गांव वालों का कहना है कि यह घटनाक्रम चुनाव विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही दिखाता है। वहीं, विपक्ष को सरकार और चुनाव आयोग के काम-काज पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। प्रशासन अब पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ये पर्चियां असल में मतदान के दौरान की हैं या केवल ट्रेनिंग-टेस्ट के वक्त निकलने वाली पर्चियां हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें