Bihar Elections 2025: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे की घोषणा पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 6 सीटें हमें मिली है तो ये आलाकमान का निर्णय है। इसे हम स्वीकार करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें जो मिला है उससे हम संतुष्ट हैं हमें कोई शिकायत नहीं है। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा 15 सीटों की मांग कर रही थी। लेकिन उसे केवल छह सीट दी गई हैं। जबकि बाकी के छह सीट राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई हैं।