Bihar Election Gopalganj Assembly : गोपालगंज विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और इसका नंबर 101 है। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए है, यानी यहां SC या ST के लिए आरक्षण नहीं है। इस क्षेत्र की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों का दबदबा देखा जाता है।
