Get App

Pirpainti Assembly Election 2025: पीरपैंती विधानसभा में कैसे हैं समीकरण, क्या रहा पिछले चुनाव का नतीजा, जानें सब कुछ

Pirpainti Assembly Election 2025: साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ललन कुमार ने यह सीट जीती। उन्होंने 27,019 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। ललन कुमार को कुल 96,229 वोट मिले, जो करीब 48.54% वोट शेयर था। इस चुनाव में राजद उम्मीदवार राम विलास पासवान को 69,210 वोट (लगभग 34.91%) मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2025 पर 6:27 PM
Pirpainti Assembly Election 2025: पीरपैंती विधानसभा में कैसे हैं समीकरण, क्या रहा पिछले चुनाव का नतीजा, जानें सब कुछ
बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र।

Pirpainti Assembly Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र। इसका नंबर 154 है और यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र में आरजेडी, जेडीयू, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियाँ प्रमुख भूमिका निभाती हैं। पीरपैंती विधानसभा सीट भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ललन कुमार ने आरजेडी के राम विलास पासवान को 27,019 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस के अजीत शर्मा को 1,04,868 वोटों से हराकर भागलपुर सीट अपने नाम की।

पीरपैंती में कितने वोटर्स

चुनाव आयोग के अनुसार, 2020 विधानसभा चुनाव में पीरपैंती क्षेत्र में कुल 3,35,919 मतदाता थे। इनमें 1,79,787 पुरुष, 1,56,123 महिलाएऔर 9 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे। इस दौरान क्षेत्र में 938 डाक मत पड़े। वहीं, सेवा मतदाताओं की संख्या 1,345 रही, जिनमें 1,303 पुरुष और 42 महिलाए थीं। 2015 विधानसभा चुनाव के समय पीरपैंती में कुल 3,07,808 मतदाता दर्ज थे। इनमें 1,64,384 पुरुष, 1,43,418 महिलाए और 6 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे। उस चुनाव में 343 वैध पोस्टल बैलेट से पड़े थे। इसके अलावा, सेवा मतदाताओं की संख्या 874 थी, जिनमें 606 पुरुष और 268 महिलाए थीं। इन आंकड़ों से साफ है कि 2015 से 2020 के बीच इस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र : 2020 का चुनाव परिणाम

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ललन कुमार ने यह सीट जीती। उन्होंने 27,019 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। ललन कुमार को कुल 96,229 वोट मिले, जो करीब 48.54% वोट शेयर था। इस चुनाव में राजद उम्मीदवार राम विलास पासवान को 69,210 वोट (लगभग 34.91%) मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अमन कुमार को 12,720 वोट (करीब 6.42%) मिले और वे तीसरे नंबर पर रहे। यह नतीजा दिखाता है कि 2020 में यहां मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और राजद के बीच रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें