Get App

Bihar Election Result: मोदी के 'हनुमान' ने किया कमाल, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी भी NDA को दिला रहे बंपर जीत

Bihar Election Result 2025 : अबतक आए नतीजों में चिराग पासवान को बंपर सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है, चिराग पासवान की पार्टी 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। जिनमें से उनकी पार्टी 21 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। इस तरह से देखा जाए तो उनके जीत का प्रतिशत 85 प्रतिशत से भी ज्यादा दिखाई दे रही है। जो एनडीए में सबसे ज्यादा है

Rajat Kumarअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 2:43 PM
Bihar Election Result: मोदी के 'हनुमान' ने किया कमाल, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी भी NDA को दिला रहे बंपर जीत
Bihar Election Result 2025: अबतक आए नतीजों में चिराग पासवान को बंपर सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक सामने आए नतीजों में बिहार की सत्ता में NDA फिर सा वापसी करते दिख रही है। फिलहाल NDA फिलहाल 200 सीटों पर आगे चल रही ही है तो वहीं महागठबंधन 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोटों के हिसाब से अब तक का रिजल्ट देखें तो RJD को सबसे ज्यादा 52 लाख वोट मिले हैं। BJP को 48 लाख, JDU को 43 लाख तो कांग्रेस को 18 लाख वोट मिले हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा फिलहाल 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा के साथी भी बिहार चुनाव में कमाल का प्रदर्शन किया है।

चिराग पासवान का जलवा

बिहार में एनडीए की बढ़त लगातार मजबूत होती दिख रही है और गठबंधन के तीन अहम साथी, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अबतक आए नतीजों में चिराग पासवान को बंपर सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है, चिराग पासवान की पार्टी 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। जिनमें से उनकी पार्टी 21  सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। इस तरह से देखा जाए तो उनके जीत का प्रतिशत 85 प्रतिशत से भी ज्यादा दिखाई दे रही है। जो एनडीए में सबसे ज्यादा है।

जीतन राम मांझी और RLM का भी कमाल 

वहीं जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 5 और आरएलएम चार सीटों पर आगे हैं। दोनों दलों ने छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। एनडीए में कुल पांच दल शामिल हैंभारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा। एनडीए में बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल बिहार में 44 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी 143, कांग्रेस 61, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 12, सीपीआई (एमएल) 20, सीपीआई 9, सीपीएम 4 सीटों पर और आईपी गुप्ता की पार्टी आईआईपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले इंडिया टुडे से खास बातचीत में आरएलएम प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें एनडीए के प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है और महागठबंधन की जीत के दावों में कोई दम नहीं है। उन्होंने दिल्ली में हाल ही में हुए कार विस्फोट के चुनाव पर संभावित असर को लेकर भी अपनी राय दी। राज्य की अगली सरकार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा, “नीतीश कुमार जी पहले भी मुख्यमंत्री थे, अभी भी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी मुख्यमंत्री ही रहेंगे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें