Get App

Bihar Election Result 2025: महागठबंधन और NDA दोनों को जीत का भरोसा! रिजल्ट से पहले ही JDU-RJD दफ्तर में मेगा जश्न की तैयारी

Bihar Election Result 2025: चुनाव बाद के लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने बिहार में NDA की एकतरफा जीत का अनुमान जताया है। इससे विपक्षी महागठबंधन में असंतोष है। NDA खेमे में उत्साह का माहौल है। BJP-JDU के नेताओं ने पहले से ही मिठाइयों के बड़े ऑर्डर दे दिए हैं। जबकि RJD की तरफ से भी मिठाइयों और फूलों का एडवांस ऑर्डर दे दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 6:17 PM
Bihar Election Result 2025: महागठबंधन और NDA दोनों को जीत का भरोसा! रिजल्ट से पहले ही JDU-RJD दफ्तर में मेगा जश्न की तैयारी
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे (फोटो- X)

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब मतगणना के एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी 'महागठबंधन' दोनों ने ही अपनी जीत का विश्वास जता रहे हैं। NDA जहां अधिक मतदान को सुशासन के समर्थन में जनादेश के रूप में देख रहा है। वहीं, विपक्ष इसे परिवर्तन की जनता की इच्छा का संकेत मान रहा है।

निर्णायक परिणाम शुक्रवार 14 नवंबर को स्पष्ट करेगा कि लोग जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लगातार पांचवें कार्यकाल का मौका देंगे या बदलाव का रास्ता चुनेंगे।

चुनाव बाद के लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने NDA की एकतरफा जीत का अनुमान जताया है। इससे विपक्षी महागठबंधन में असंतोष है। NDA खेमे में उत्साह का माहौल है। BJP-JDU के नेताओं ने पहले से ही विजय दिवस के अवसर पर मिठाइयों के बड़े ऑर्डर दे दिए हैं। पटना में JDU ऑफिस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जबकि RJD की तरफ से भी मिठाइयों और फूलों का एडवांस ऑर्डर दे दिया गया है। इसके अलावा घटक दलों की तरफ से भी तैयारियां जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें