Get App

Bihar Chunav Result 2025: अब जात-पात नहीं...महिलाएं करेंगी नेताओं के भाग्य का फैसला, आधी आबादी ने बिहार में दिखाई ताकत

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत का श्रेय महिला मतदाताओं को दिया जा रहा है। महिलाओं का वोट नीतीश कुमार के लिए संजीवनी का काम किया है। वहीं, 'महागठबंधन' को पता भी नहीं चल पाया कि कैसे इन मतदाताओं ने उनकी राजनीतिक जड़ें खोदकर रख दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 6:33 PM
Bihar Chunav Result 2025: अब जात-पात नहीं...महिलाएं करेंगी नेताओं के भाग्य का फैसला, आधी आबादी ने बिहार में दिखाई ताकत
Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए महिला वोटर्स संजीवनी का काम की हैं

Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत से खुश महिलाओं ने दिल्ली से लेकर पटना तक नतीजे घोषित होने से पहले ही जश्न मानना शुरू कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी ने 'महागठबंधन' को उखाड़ फेंका है। 'महागठबंधन' के कई दिग्गज नेताओं के लिए साख बचाना भी मुश्किल हो रहा है।

इन सब का श्रेय बिहार की महिला मतदाताओं को दिया जा रहा है। महिलाओं का वोट नीतीश कुमार के लिए संजीवनी बना है। वहीं, 'महागठबंधन' को पता भी नहीं चल पाया कि कैसे इन मतदाताओं ने उनकी राजनीतिक जड़ें खोदकर रख दी है।

बिहार चुनाव के जो नतीजे आ रहे हैं इससे साफ है कि नीतीश कुमार का राजनीतिक प्रभुत्व महिला-केंद्रित कल्याणकारी नीतियों पर उनके रणनीतिक फोकस की वजह से है। इसकी वजह से इस विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU), बीजेपी और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को व्यापक सफलता मिली है।

दूसरी तरफ महागठबंधन पूरी तरह से महिला मतदाताओं को आकर्षित करने में फेल रहा। तेजस्वी यादव की 'माई बहन मान' योजना तक को नीतीश कुमार की पहले से ही चल रही योजनाओं के सामने महिलाओं ने खारिज कर दिया।

मतलब बिहार की जनता, खासकर वहां की महिला मतदाताओं को नीतीश सरकार में ही आशा की किरण नजर आई। इसी कारण मतदान का जो प्रतिशत रहा, उसमें महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा मतदान किया। यही मतदान सरकार बनाने के लिए निर्णायक साबित हुआ।

पीएम मोदी का भी रहा अहम योगदान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें