Get App

बिहार चुनाव: बड़े-बड़े दावे...फिर क्यों बिहार में खाता नहीं खोल पाई जनसुराज? अर्श से फर्श पर आए प्रशांत किशोर

Bihar Assembly Elections Result 2025 : राजनीतिक पंडितों की मानें तो जनसुराज की हार की कई वजहें हो सकती है। बिहार के चुनाव में पार्टी की नई पहचान पूरी तरह NDA बनाम 'महागठबंधन' की लड़ाई में बदल गया था। जनता ने मुख्य मुकाबले से बाहर की पार्टियों को गंभीरता से नहीं लिया

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 5:53 PM
बिहार चुनाव: बड़े-बड़े दावे...फिर क्यों बिहार में खाता नहीं खोल पाई जनसुराज? अर्श से फर्श पर आए प्रशांत किशोर
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की नई पार्टी को क्यों मिली करारी शिकस्त

Bihar Assembly Elections Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहां एक ओर NDA ने बड़ी बढ़त बना ली है, वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर (PK) की नई पार्टी जनसुराज पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों से लेकर मतगणना के बाद तक जनसुराज एक भी सीट पर बढ़त नहीं बना सका। नतीजा यह कि जनसुराज 0 सीटों पर सिमट गया है और पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया है।

PK के बड़े दावे, लेकिन जनता ने नहीं दिया साथ

चुनाव शुरू होने से पहले प्रशांत किशोर लगातार दावा कर रहे थे कि जनसुराज बिहार में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी या तो अर्श या तो फर्श पर रहेगी। लेकिन नतीजों ने PK के सभी दावों को गलत साबित कर दिया। जनसुराज के उम्मीदवार जहां भी उतरे, उन्हें बहुत कम वोट मिले। ज्यादातर सीटों पर तो पार्टी उम्मीदवार तीसरे या चौथे-पांचवें स्थान पर रहे।

क्यों नहीं चल पाया जनसुराज का जादू?

राजनीतिक पंडितों की मानें तो जनसुराज की हार की कई वजहें हो सकती है। बिहार के चुनाव में पार्टी की नई पहचान पूरी तरह NDA बनाम 'महागठबंधन' की लड़ाई में बदल गया था। जनता ने मुख्य मुकाबले से बाहर की पार्टियों को गंभीरता से नहीं लिया।

इसके साथ ही कई जानकारों का मानना है कि पार्टी ने तेजी से विस्तार तो किया, लेकिन बूथ लेवल पर संगठन मजबूत नहीं बना सकी। लोग PK की छवि को एक सलाहकार के रूप में जानते हैं, लेकिन उन्हें नेता के रूप में स्वीकार नहीं कर पाए।  इस चुनाव में NDA की लहर साफ दिखी। जनता ने वोट NDA और महागठबंधन को ही दिया, जिससे जनसुराज जैसे नए दल हाशिए पर चले गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें