Get App

बिहार चुनाव: कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री...नीतीश कुमार के CM बनाने पर NDA में सस्पेंस! जानें क्यों

Bihar Election Result 2025 : बिहार चुनाव के नतीजों के बीच JDU द्वारा एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट - जिसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बताया गया था और जिसे बाद में हटा दिया गया। जेदयू की इस पोस्ट ने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। चुनाव से पहले भाजपा ने यह तो कहा था कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की कभी भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी

Rajat Kumarअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 8:26 PM
बिहार चुनाव: कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री...नीतीश कुमार के CM बनाने पर NDA में सस्पेंस! जानें क्यों
Bihar Election Results: बिहार में भाजपा ने एक बार फिर मजबूत वापसी की है।

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर मजबूत वापसी की है। बिहार में  भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैबिहार में भाजपा ने एक 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसने 77 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 12 सीटों पर आगे चल रही हैकुल मिलाकर बिहार में भाजपा के खाते में करीब 90 सीटें जा रही हैवहीं जदयू ने भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था और नतीजों में उसके खाते में भी 85 जीते जाती दिख रही हैंऐसे में अब सवाल उठता है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री क्या भाजपा से होगा?

एक पोस्ट ने मचाई हलचल 

 वहीं बिहार चुनाव के नतीजों के बीच JDU द्वारा एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट - जिसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बताया गया था और जिसे बाद में हटा दिया गया। जेदयू की इस पोस्ट ने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। चुनाव से पहले भाजपा ने यह तो कहा था कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की कभी भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई थीअब हटाई गई इस पोस्ट के बाद यह सवाल और गहराया है कि जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा और नीतीश की भूमिका क्या होगी

कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री?

जेडी(यू) ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, “अभूतपूर्व और बेजोड़नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।” लेकिन कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट हटा दी गईइसके बाद यह सवाल उठने लगे कि आगे चलकर नीतीश कुमार की भूमिका क्या होगी। ये अटकलें इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि 2025 के चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को सबसे बड़ी पार्टी बना लिया है। जेडी(यू) ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन उसकी सीटें भाजपा से कम हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत और दावे दोनों तेज हो गए हैं। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा शायद इस बार बिहार में अपना ही कोई नेता मुख्यमंत्री बनाना चाहे। यह स्थिति 2024 के महाराष्ट्र चुनाव की याद दिलाती है, जहां भाजपा ने अपने सहयोगियों से बेहतर प्रदर्शन किया था और अंत में एकनाथ शिंदे को आगे रखने के बजाय देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें