बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। खबर है कि एनडीए अपना शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित कर सकता है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की। राज्य की 243 सीटों में से 202 सीटें गठबंधन ने जीतीं। इसमें भाजपा ने 89 सीटें, जबकि नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीटें हासिल कीं। इन नतीजों के साथ एनडीए ने एक बार फिर राज्य में सत्ता में वापसी की है।
