'राहुल गांधी खुद डांस कर रहे थे': पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद के बयान से सियासी उबाल, BJP भड़की
Bihar Chunav 2025: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (29 अक्टूबर) को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में की एक रैली में दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था। बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर 'ड्रामा' कर सकें
Bihar Assembly Election: राहुल गांधी ने विवादित बयान देते हुए कहा, "पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर लेंगे"
BiharElections 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (29 अक्टूबर) को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने एक रैली में विवादित बयान देते हुए कहा, "पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर लेंगे।" इस दौरान उन्होंने छठ पूजा पर भी कथित तौर एक विवादित बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर निशाना साधा है। उन पर प्रधानमंत्री मोदी, बिहार के मतदाताओं का अपमान करने और भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस ने छठ व्रत पर भद्दी टिप्पणी करके सनातन का अपमान किया है। बिहार के लोग उन्हें इसका जवाब देंगे। राहुल गांधी खुद मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे और किसके साथ कर रहे थे वो उनको भी पता है। डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान की है।"
वहीं, नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी "स्थानीय गुंडे की तरह बोल रहे हैं।" बीजेपी नेता ने कहा, "उन्होंने भारत और बिहार के हर उस गरीब व्यक्ति का खुलेआम अपमान किया है जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिया था।" भंडारी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राहुल गांधी ने मतदाताओं और भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।"
इसके अलावा बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बात करते हैं। जो भारत के विरोधियों का प्रवक्ता बनकर बात करेगा उसकी भाषा ऐसी ही होगी। वे भारत की सेना का भी अपमान करते हैं, लोगों का भी अपमान करते हैं। राहुल गांधी अहंकार के साथ वोट मांग सकते हैं। हमें जनता के सामने झुकने में कोई परहेज नहीं है। नरेंद्र मोदी जनता के प्रधान सेवक हैं।"
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी ने कहा, "वोट के लिए वो क्या बोल सकते हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि देने में उनकी सरकार की नानी मर गई थी। जब ये सरकार आई तब उन्हें भारत रत्न दिया...राहुल गांधी को बोलने का कोई हक नहीं है।"
बीजेपी प्रवक्ता शिवम दुबे ने X पर लिखा, "ये बदतमीज़ी है बेशर्मी है और हद से ज्यादा गंदी भाषा है भारत के प्रधानमंत्री के लिए...माना इनको नाच गाना देखने का शौक है और विदेशों में अक्सर…लेकिन इसका ये मतलब नहीं के देश के प्रधानमंत्री जी के लिए इस भाषा का इस्तेमाल हो...दुर्भाग्य है देश का ये महोदय LOP हैं...।"
ये बदतमीज़ी है बेशर्मी है और हद से ज़्यादा गंदी भाषा है भारत के प्रधानमंत्री के लिए
माना इनको नाच गाना देखने का शौक है और विदेशों में अक्सर………. लेकिन इसका ये मतलब नहीं के देश के प्रधानमंत्री जी के लिए इस भाषा का इस्तेमाल हो दुर्भाग्य है देश का ये महोदय LOP हैं pic.twitter.com/BdQSE2hrAQ — Shivam Tyagi (Modi Ka Parivar) (@ShivamSanghi12) October 29, 2025
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "दो महीने बाद राहुल गांधी ने बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत लोक आस्था के महापर्व छठी मैया के अपमान से की है। पहले पुरानी तस्वीरों के माध्यम से छठ महापर्व को नीचा दिखाया गया, और अब राहुल गांधी ने बिहार की धरती पर आकर यहां के लोकपर्व, करोड़ों लोगों की श्रद्धा और छठ व्रतियों की आस्था पर सुनियोजित तरीके से प्रहार किया है...यह निंदनीय है।"
दो महीने बाद राहुल गांधी ने बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत लोक आस्था के महापर्व छठी मैया के अपमान से की है। पहले पुरानी तस्वीरों के माध्यम से छठ महापर्व को नीचा दिखाया गया, और अब राहुल गांधी ने बिहार की धरती पर आकर यहाँ के लोकपर्व, करोड़ों लोगों की श्रद्धा और छठ व्रतियों की आस्था… pic.twitter.com/x8lDGly1KC — Amit Malviya (@amitmalviya) October 29, 2025
बिहार में राहुल गांधी की पहली रैली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज करते हुए बुधवार कोप्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदीतथाभारतीयजनतापार्टीपरतीखाहमलाबोला। उन्होंनेआरोपलगायाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है। जबकि रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है।
राहुल गांधी ने कहा, "बिहार के लोग किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं। यह प्रदेश सबसे आगे जा सकता है और जाएगा।" उन्होंने आरोप लगाया, "नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है और रिमोट कंट्रोलBJP के हाथ में है।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, "तीन-चार लोग (नीतीश को) नियंत्रित करते हैं। बीजेपी के हाथ में रिमोट कंट्रोल है तथा इन लोगों को सामाजिक न्याय से कोई लेनादेना नहीं है।" राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं।
छठ पूजा का जिक्र कर दिया विवादित बयान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था। बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर 'ड्रामा' कर सकें। जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस बारे में जब पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया तो प्रधानमंत्री मोदी छठ पूजा के इस आयोजन में नहीं गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से कहा, "अगर आप मोदी जी से कहें कि हम आपको वोट देंगे, आप यहां नाचिए तो वह नाच लेंगे।"