Bihar Assembly Election: बिहार की गठबंधन राजनीति में अब शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। पिछले चार विधानसभा चुनावों के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2010 के बाद से लगातार अपनी चुनावी ताकत बढ़ाई है, जबकि उसके सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के वोट शेयर और सीट जीतने की क्षमता यानी स्ट्राइक रेट में बड़ी गिरावट आई है। यह ट्रेंड दिखाता है कि बिहार NDA में अब BJP एक बड़ी चुनावी शक्ति के रूप में उभरी है। पिछले चुनाव एक नतीजों के आधार पर आइए आपको बताते हैं बिहार में कैसे बढ़ रही BJP की बढ़ती ताकत और JDU की जमीन लगातार फिसलती दिख रही है।
