Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नीतीश सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत पहली किस्त की राशि लाभार्थियों के खाते में भेज दी गई है। सोमवार को सीधे बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई, जिससे लाखों महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 5,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं।
