Bihar New CM: बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन होगा।
