Bihar News: बिहार के अररिया में गुरुवार (27 नवंबर) दो साल पहले हुई एक हृदयविदारक हत्याकांड मामले में लोकल कोर्ट ने आरोपी मां को फांसी की सजा सुनाई है। कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह दोषी साबित हुई है और अदालत ने अब मौत की सजा दी है।
