Bihar News: बिहार सरकार ने किन्नर समुदाय के कल्याण के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड को 3 साल के लिए पुनर्गठन कर दिया है, इस फैसले से किन्नर समाज को अधिकार, पहचान और विकास के नए अवसर मिलेंगे। इस बारे में समाज कल्याण विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। नए बोर्ड में कुल 27 सदस्य होंगे, जिनमें 7 गैर-सरकारी सदस्य और 20 सरकारी अधिकारी शामिल हैं। बोर्ड का अध्यक्ष स्वयं बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री को बनाया गया है।
