Get App

पटना में फिर सड़कों पर उतरें STET अभ्यर्थी, TRE-4 से पहले STET परीक्षा कराने की कर रहे डिमांड!

Bihar STET: हाल ही में अभ्यर्थियों ने राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर STET को लेकर प्रदर्शन किया था। उस आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज की घटना भी सामने आई थी, जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। उसके बाद भी छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं थे

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 12:47 PM
पटना में फिर सड़कों पर उतरें STET अभ्यर्थी, TRE-4 से पहले STET परीक्षा कराने की कर रहे डिमांड!
अभ्यर्थियों का कहना है कि, 'TRE-4 से पहले STET नहीं कराना छात्रों के साथ धोखा है'

Bihar News: बिहार में STET परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज एक बार फिर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर आंदोलन के लिए उतर गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई महीनों से परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार भरोसा देकर पीछे हट रही है। उनका आरोप है कि TRE-4 परीक्षा से पहले STET नहीं कराने की कोशिश छात्रों के साथ धोखा है।

पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। पिछली बार जब अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें जेपी गोलंबर पर रोक दिया गया था। वहां बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। इस बार ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए डाकबंगला चौराहा और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

'TRE-4 से पहले STET नहीं कराना छात्रों के साथ है धोखा'

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई महीनों से परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार भरोसा देकर पीछे हट रही है। उनका आरोप है कि TRE-4 परीक्षा से पहले STET नहीं कराने की कोशिश छात्रों के साथ धोखा है। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। वे नारे लगाते हुए साफ कह रही हैं कि परीक्षा की तारीख घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें