Bihar Voter List Revision: बिहार में चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की वोटर लिस्ट से 35 लाख से अधिक मतदाता निकाल दिए जाएंगे। इसमें 12.5 लाख (1.59%) रजिस्टर्ड मतदाताओं की मौत हो चुकी है। जबकि 17.5 लाख (2.2%) मतदाता स्थायी रूप से हमेशा के लिए बिहार से बाहर चले गए हैं। वहीं, 5.76 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका दूसरे प्रदेशों की वोटर लिस्ट में नाम है। चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों पर आधारित गणना से यह पता चला है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन चल रहा है।
