Get App

Bihar SIR Update: बिहार में SIR के फाइनल आंकड़े जारी, वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे इतने मतदाताओं के नाम!

चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि 24 जून 2025 तक बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं। आयोग के मुताबिक, बिहार के कुल 7.24 करोड़ वोटरों (91.69% आबादी) के गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 6:30 PM
Bihar SIR Update: बिहार में SIR के फाइनल आंकड़े जारी, वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे इतने मतदाताओं के नाम!
बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Bihar Voters List : बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इटेंसिव रिवीजन यानी SIR के पहले चरण का अंतिम आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक, बिहार में वोटर रिवीजन के बाद कुल 7.24 करोड़ मतदाता हैं. 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जिनके नाम हटाए गए हैं, उनमें मृत, विस्थापित और विदेश मतदाता शामिल हैं।

सामने आए ये आंकड़े

चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि 24 जून 2025 तक बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं। आयोग के मुताबिक, बिहार के कुल 7.24 करोड़ वोटरों (91.69% आबादी) के गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 2.83% यानी लगभग 22 लाख वोटर मृत पाए गए। इसके अलावा 4.59% यानी 36 लाख ऐसे मतदाता हैं जो या तो स्थायी तौर पर स्थानांतरित हो चुके हैं या फिर फिजिकली नहीं मिल पाए। 0.89% यानी 7 लाख लोगों के नाम डुप्लिकेट पाए गएजो एक से अधिक जगहों पर दर्ज ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें