Get App

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बगावती सुर! लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे

Chirag Paswan: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा, "मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहाँ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 4:48 PM
बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बगावती सुर! लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे
Bihar Chunav : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है

Chirag Paswan : बिहार में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होना होना और इससे पहले ही राज्य में सियासी सरगर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है। सियासी चेहरे एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। हांलाकि पक्ष और विपक्ष के होने वाले चुनावी मुकाबले से पहले बिहार की सियासत में एक अलग ही बदलाव देखने को मिल रहा है। एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के हालिया बयानों से ऐसा लगता है कि उन्होंने बिहार में एनडीए खासकर नीतीश कुमार के खिलाफ बगावती सुर अपना लिया है

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा, "मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूँ, जहाँ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।" हालांकि चिराग पासवान की पार्टी अभी भी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा है, लेकिन नीतीश कुमार पर उनके इस तीखे बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी हैबिहार में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं, ऐसे में उनके इस बयान ने एनडीए गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है

चिराग पासवान के बगावती सुर!

मीडिया से से बात करते हुए चिराग पासवान ने बिहार में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "बिहार में जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं, ऐसा लगता है कि प्रशासन पूरी तरह अपराधियों के आगे झुक चुका है। ऐसी घटनाओं की निंदा तो ज़रूरी है, लेकिन सवाल यह है कि ये घटनाएँ हो क्यों रही हैं? अपराध का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अगर यही हाल रहा तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी बल्कि हो ही चुकी है।" चिराग ने आगे कहा, "अगर कोई यह कहता है कि यह सब चुनाव के कारण हो रहा है, तो मैं मान सकता हूँ कि हो सकता है यह सरकार को बदनाम करने की साज़िश हो। लेकिन इसके बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। या तो प्रशासन खुद इसमें शामिल है, या फिर वह अब पूरी तरह नाकाम हो चुका है। अब लगता है कि बिहार और यहाँ के लोगों को सुरक्षित रखना उसके बस से बाहर हो गया है।"

बिहार के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

चिराग पासवान ने आगे कहा, "मैं बिहार सरकार से आग्रह करता हूँ कि इस मामले में जल्द से जल्द सख़्त कार्रवाई की जाए। मुझे अफ़सोस होता है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूँ, जहाँ अपराध पूरी तरह बेलगाम हो गया है।" चिराग का यह बयान बिहार में लगातार हो रही गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद सामने आया है। हाल ही में गया ज़िले में एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया, जहाँ होमगार्ड भर्ती के दौरान एक 26 साल की महिला के बेहोश होने के बाद, उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी दौरान, चलती एम्बुलेंस में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। यह घटना 24 जुलाई को बोधगया में हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें