Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। RJD की लिस्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने तीखे लहजे में कहा कि राजनीति में 'दोस्ताना लड़ाई' जैसी कोई जगह नहीं होती और दावा किया कि महागठबंधन ने NDA को कई सीटों पर 'वॉकओवर' दे दिया है।
