Get App

Bihar News: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली पार्टी के सांसद खुद फंसे! पत्नी के पास मिले दो वोटर कार्ड

आरा से CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के दो-दो EPIC नंबर मिले हैं। बता दें कि सुदामा प्रसाद की पार्टी सीपीआई (एमएल) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2025 पर 9:56 PM
Bihar News: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली पार्टी के सांसद खुद फंसे! पत्नी के पास मिले दो वोटर कार्ड
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज है।

बिहार में इस समय चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। वहीं इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कर रही है। वहीं चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है और इसे लेकर विवाद भी गहरा गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने को 2 वोटर कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस बीच एक और मामला सामने निकलकर आया है

CPI (ML) सांसद पत्नी के मिले दो वोटर लिस्ट

आरा से CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के दो-दो EPIC नंबर मिले हैंबता दें कि सुदामा प्रसाद की पार्टी सीपीआई (एमएल) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता है सीपीआई (एमएल) के सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी पर भी दो वोटर आईडी नंबर रखने का आरोप है। बिहार में पहले से चल रहे वोटर लिस्ट में विवाद के बीच यह नया खुलासा चुनावी गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है

चुनाव आयोग ने तेजस्वी को जारी की नोटिस

बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से इस तरह के मामले सामने आने लगे हैंऱाष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भी दो अलग-अलग EPIC नंबर मिले हैंये दो कैसे आए, कहां से मिले, इसको लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है और दोनों आईडी की मूल प्रतियां उनसे मांगी हैतेजस्वी यादव का सही EPIC नंबर RAB0456228 है, जबकि RAB2916120 का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी से कहा है कि वे दोनों मतदाता पहचान पत्रों की असली कॉपी पेश करें और यह भी बताएं कि उनके पास दो अलग-अलग EPIC नंबर कैसे आए।इस नोटिस के बाद राजद नेता की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें