Get App

'हलफनामा देना होगा या देश से मांफी मांगनी होगी', चुनाव आयोग का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कांग्रेस का आया जवाब

Election Commission attack on Rahul Gandhi: चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि या तो हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। कोई तीसरा विकल्प नहीं है। अगर 7 दिनों के अंदर हलफनामा नहीं मिलता है तो इसका मतलब है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 4:57 PM
'हलफनामा देना होगा या देश से मांफी मांगनी होगी', चुनाव आयोग का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कांग्रेस का आया जवाब
EC vs Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सभी आरोपों को जवाब दिया

EC vs Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर रविवार (17 अगस्त) को बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सात दिन में आरोप लगाने वालों को हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी पड़ेगी। बाकी कोई भी तीसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में 22 लाख मृत मतदाता पिछले छह महीनों में नहीं, बल्कि पिछले कई साल में मरे हैं। हालांकि इसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से सात दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल करने या अपने आरोपों के लिए देश से माफी मांगने को भी कहा है।

चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "या तो हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। कोई तीसरा विकल्प नहीं है। अगर 7 दिनों के अंदर हलफनामा नहीं मिलता है तो इसका मतलब है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं।"

भारतीय चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "क्या ज्ञानेश गुप्ता (मुख्य चुनाव आयुक्त) ने उन 1 लाख वोटर्स के बारे में कोई जवाब दिया जिन्हें हमने महादेवपुरा में बेनकाब किया था। हमने उम्मीद की थी कि आज ज्ञानेश कुमार गुप्ता हमारे सवालों के जवाब देंगे।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों और बिहार में जारी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर निर्वाचन आयोग द्वारा औपचारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाना अपने आप में एक असामान्य बात है। इस दौरान चुनाव आयोग ने विपक्ष नेताओं के सभी आरोपों का जवाब दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें