Get App

पटना में फिन-टेक सिटी और निर्यात पर बढ़ी प्रोत्साहन राशि, CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले

Bihar: राजधानी पटना के फतुहा अंचल में एक फिन-टेक सिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए फतुहा के जातीय मौजा में 242 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके लिए कैबिनेट ने ₹408.81 करोड़ की मंजूरी दी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 5:08 PM
पटना में फिन-टेक सिटी और निर्यात पर बढ़ी प्रोत्साहन राशि, CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
PDS दुकानदारों को अब प्रति क्विंटल ₹211.40 की जगह ₹258.40 मिलेंगे

Bihar Cabinet Meeting: आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। सरकार ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 को लागू करने और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना शुरू करने को मंजूरी दी है। आइए आपको बताते हैं बिहार कैबिनेट के कुछ प्रमुख फैसले।

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नई नीतियां

राज्य में निवेशकों को लुभाने के लिए सरकार ने कई बड़ी रियायतों का ऐलान किया है:

ब्याज सब्सिडी: उद्योगों को ₹40 करोड़ तक की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें