Get App

आरा में रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर हुए चोटिल, पसली में लगी चोट...इलाज के लिए पटना रवाना

Prashant Kishor : जानकारी के मुताबिक आरा में जनता से मुलकात के दौरान वे गाड़ी में लटके हुए थे। इस दौरान काफी भीड़ थी और प्रशांत किशोर को भीड़ का धक्का लगा। चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत पटना ले जाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 8:06 PM
आरा में रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर हुए चोटिल, पसली में लगी चोट...इलाज के लिए पटना रवाना
आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को लगी चोट

Prashant Kishor : जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशांत किशोर को आरा में जनसभा के दौरान चोट लग गई। आरा में बिहार बदलाव सभा के दौरान प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई। वहीं चोट लगने के बाद प्रशांत किशोर बगैर भाषण दिए इलाज के लिए पटना लौट गए हैं। पार्टी के नेताओं के मुताबिक, प्रशांत किशोर लोगों से मिलने के लिए अपनी कार से झुककर बाहर आ रहे थे, तभी उन्हें यह चोट लग गई।

पार्टी के नेताओं के मुताबिक, प्रशांत किशोर लोगों से मिलने के लिए अपनी कार से झुककर बाहर आ रहे थे, तभी उन्हें यह चोट लग गई।  चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत पटना ले जाया गया है। चोट लगने के बाद प्रशांत किशोर के रोडशो छोड़कर अपनी टीम के साथ पटना के लिए रवाना हुए।

बता दें कि बीते एक साल से पूरे बिहार में प्रशांत किशोर रोड शो और रैली कर रहे हैं। रैली और रोड शो के माध्यम से प्रशांत किशोर लगातार बिहार में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रैली और रोड शो के अलावा प्रशांत किशोर लंबे समय से जनता के बीच लगातार पदयात्रा कर रहे हैं और आम लोगों से संवाद कर रहे हैं। फिलहाल उनकी पार्टी जनसुराज बिहार के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है। फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है पर जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव दिवाली के बाद हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें