Mokama Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD प्रत्याशी वीना देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनंत सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और अंत तक यह बढ़त मजबूत होती चली गई। इस विधानसभा चुनाव में सबसे खास बात यह रही की बाहुबली अनंत सिंह का नाम काफी सुर्खियों में रहा। क्योंकि उन्होंने सबसे पहले ही चुनाव के लिए अपना पर्चा भर दिया था। साथ ही उन्होंने टिकट बंटने से पहले ही ये भी ऐलान कर दिया था कि वह मोकामा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। और उनकी ये बाद सच भी हुई।
