Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दो प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से अपने 'इस्तीफे' की घोषणा कर दी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से लाए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक को पार्टी के समर्थन पर दोनों नेताओं ने असंतोष व्यक्त किया। वक्फ बिल को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई है। JDU के वरिष्ठ नेता होने का दावा करने वाले मोहम्मद कासिम अंसारी और बिहार के JDU अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद नवाज मलिक ने सीएम नीतीश कुमार को अलग-अलग पत्र लिखकर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
