नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली। इसी के साथ वह भारत के किसी भी मुख्यमंत्री से सबसे ज्यादा बार CM पद की शपथ लेने वाले पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने नौ बार CM पद की शपथ ली है, जो खुद में ही एक बड़ी उपलब्धि है। यह रिकॉर्ड उनकी लंबे समय तक और लगातार राजनीतिक मजबूती और लोकप्रियता का प्रमाण है। उनके साथ BJP कोटे- सम्राट चौधरी और विजय ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
