Bihar CM New Cabinet: नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को एक बार फिर उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। NDA के सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिला है। कैबिनेट में कुल तीन महिलाओं लेशी सिंह (JD(U)), रमा निषाद (BJP), और श्रेयसी सिंह (BJP) को जगह दी गई है। नई कैबिनेट में अनुभवी के साथ कई नए चेहरे देखने को मिले हैं। आइए आपको बताते हैं बिहार कैबिनेट में किसे मिली जगह।
