PM Modi: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में हलचल तेज है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 15 सितंबर को एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं और इस दौरे पर वे बिहार को 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे और सीमांचल की धरती से विकास की नई उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे।
