PM Modi Bihar Rally Schedule: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की सियासत का तापमान चरम पर है। अब इस चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होने वाली है, जो चुनावी समीकरणों को एक नया आयाम देगी। प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर के शुरुआती दिनों तक पूरे बिहार में 4 दिनों में 12 विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि ये रैलियां न सिर्फ मतदाताओं के मूड पर गहरा असर डालेंगी, बल्कि पूरे चुनावी परिदृश्य को पलटकर रख सकती हैं।
