Get App

नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय...जानें किसे क्या मिला?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। जय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है। वहीं मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Nov 21, 2025 पर 5:35 PM
नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को मिला गृह मंत्रालय...जानें किसे क्या मिला?
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है।

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 26 नए विधायकों ने कल मंत्री पद की शपथ ली थी। नई कैबिनेट में सबसे अहम गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। बता दें कि इससे पहले गृह विभाग नीतीश कुमार के पास था। सम्राट चौधरी अब नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।

जय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है। वहीं मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है।बीजेपी की ओर से दिलीप जयसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण व नगर विकास और आवास विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग और संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग सौंपा गया है।

भाजपा के दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है। नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग के साथ-साथ खेल विभाग मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें