Get App

'विजय सिन्हा के दो वोटर कार्ड और उम्र भी अलग', तेजस्वी यादव ने किया दावा तो डिप्टी सीएम ने दी सफाई

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विजय कुमार सिन्हा ने अपने चुनावी हलफनामे में केवल बांकीपुर की जानकारी दी है। उनके अनुसार, इसका मतलब है कि सिन्हा दो अलग-अलग चरणों में, दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों वोटर आईडी में उनकी उम्र अलग-अलग दर्ज है, एक में 57 साल और दूसरी में 60 साल

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 2:47 PM
'विजय सिन्हा के दो वोटर कार्ड और उम्र भी अलग', तेजस्वी यादव ने किया दावा तो डिप्टी सीएम ने दी सफाई
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज है।

Bihar News : बिहार में इस समय चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।  इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की गई है।चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट भी जारी कर दी है और इसे लेकर विवाद भी गहरा गया है। वहीं इन सबके बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप लगाया। तेजस्वी का कहना है कि भाजपा नेता का नाम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्रदोनों जगह दर्ज है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने X पर दोनों कथित प्रविष्टियों का विवरण साझा किया, जिसमें दो अलग-अलग वोटर आईडी (EPIC) नंबर शामिल हैंलखीसराय के लिए IAF3939337 और बांकीपुर के लिए AFS0853341 तेजस्वी का आरोप है कि लखीसराय मतदाता सूची में विजय कुमार सिन्हा का नाम खंड संख्या 1, क्रम संख्या 274 पर दर्ज है, जबकि बांकीपुर सूची में उनका नाम खंड संख्या 4, क्रम संख्या 757 पर है। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी की बांकीपुर सूची में उनका नाम क्रम संख्या 815 पर दिख रहा है।

लगाया ये बड़ा आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें