Bihar New CM: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने बुधवार (15 अप्रैल) को राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वह बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ JDU विधायक विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव दोनों बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। मंगलवार को चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायक दल का नेता चुना गया था।
