Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार (27 जून) को कहा कि बिहार में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के प्रमुख चेहरा होने को लेकर कोई असमंजस और विवाद नहीं है। कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के जीतने पर सबसे बड़े घटक दल के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का नेता ही स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री होगा। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है।
