Congress Position in Delhi: दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस लगातार तीसरी बार फिसड्डी साबित हुई है। 2015,2020 और अब 2025 के चुनाव में कांग्रेस का एक भी कैंडिडेट विधानसभा नहीं पहुंच सका। नतीजे आने के पहले एग्जिट पोल ने कांग्रेस की दिल्ली में घटती स्थिति का संकेत दे रही थी तो आज नतीजे ने मुहर लगा दी। यह उस कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है जिसने शीला दीक्षित की अगुवाई में लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार चलाई थी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि कम से कम यह उन क्षेत्रों में वापसी करेगी जहां मुस्लिम जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा है। यहां कांग्रेस की मौजूदा स्थिति की एक तस्वीर पेश की जा रही है।
