सोशल मीडिया पर हर दिन नये-नये वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें शादी-ब्याह के मजेदार और अनोखे पलों को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, और इस बार चर्चा का विषय है शादी की सबसे मजेदार रस्म - वरमाला। आमतौर पर हम शादी में दूल्हा-दुल्हन का नाच, मस्ती, और खुशियों से भरे पलों को देखते हैं, लेकिन इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच जो 'पहलवानी' हो रही है, वह कुछ और ही है। यह वीडियो उस पल का है, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने की कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन मजेदार उलझनें शुरू हो जाती हैं।
दूल्हा पीछे हटने लगता है, जबकि दुल्हन भी हार मानने को तैयार नहीं होती। उनके बीच की यह खींचतान और मस्ती, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल बना रही है।
दूल्हा-दुल्हन की मजेदार लड़ाई
शादी और जयमाला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें दुल्हन शर्माती या नाचती हुई दिखती है, लेकिन इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे जन्मों के दुश्मन हों। यह देख कर कोई नहीं कहेगा कि अगले दिन से वे पति-पत्नी के रूप में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। यह मज़ेदार वीडियो जरूर देखें।
क्या यह जयमाला है या पहलवानी?
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे अब तक 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इसे करीब 7 लाख लोगों ने पसंद किया है। इस पर कमेंट करते हुए ज्यादातर यूज़र्स ने हंसी वाले इमोजी से प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने लिखा, "इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना," वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "अगर अब ये हाल है, तो आगे क्या होगा?"