Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नशे की हालत में एक व्यक्ति भोपाल के बरखेड़ी इलाके में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह अजीबो-गरीब घटना रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज के पास हुआ। युवक को टावर पर चढ़ता हुआ देखकर आस पास के लोग काफी हैरान हो गए।
कुछ समय बाद युवक खुद ही टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। जब व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ रहा था तो वहां मौजूद लोग डर गए। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह बहुत जल्दी टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई पर पहुंच कर युवक टावर को जोर-जोर से हिलाने लगा,स्थानीय लोग उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद वहां आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और नगर निगम को दी।
20 मिनट बाद नीचे उतरा व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक फायर क्रेन भेजी गई। अधिकारियों ने उस व्यक्ति से बात करके उसे नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। लगभग 20 मिनट बाद वह व्यक्ति खुद ही नीचे आ गया, जिससे लोगों को राहत मिली। जैसे ही वह नीचे उतरा पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान 33 साल के विवेक के तौर पर हुआ है, इस घटना के समय वह काफी नशे की हालत में था।