Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 07, 2025 / 7:43 PM IST

Delhi Election 2025 Highlights: किसको मिलेगी राजधानी की कमान? कल आएगा दिल्ली चुनाव का फैसला, AAP-BJP में कांटे की टक्कर

Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार (8 फरवरी) को होगी। शनिवार दोपहर तक लगभग तय हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाएगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। कई एग्जिट पोल ने बीजेपी को आप पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी

Delhi Assembly Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार (8 फरवरी) सुबह आठ बजे शुरू होगी। शुरुआती रुझान शुरुआती घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार को 60.54 फीसदी वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। वहीं,

Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। शुरुआती रुझान कुछ घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे
Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। शुरुआती रुझान कुछ घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे
FEBRUARY 07, 2025 / 7:38 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    FEBRUARY 07, 2025 / 7:34 PM IST

    Delhi Election 2025 Live: कुल 5,000 कर्मचारी मतगणना के लिए होंगे तैनात

    दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, "हमने (मतगणना के दिन) सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी, जहां मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित होगा।"

      FEBRUARY 07, 2025 / 7:25 PM IST

      Delhi Election 2025 Live: किसे मिलेगी दिल्ली की कमान? कल सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

      दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार (8 फरवरी) को होगी। शनिवार दोपहर तक लगभग तय हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाएगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। कई एग्जिट पोल ने बीजेपी को आप पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी।

        FEBRUARY 07, 2025 / 6:48 PM IST

        Delhi Election 2025 Live: मनोज तिवारी ने किया बहुमत से सरकार बनाने का दावा

        बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि भारतीय जनता पार्टी अच्छे बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शिष्टाचार है और अगर कोई कुछ गलत कहता है तो हम जांच की मांग जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी पर आरोप लगाता है तो उसके लिए आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आरोपों का कोई आधार नहीं है तो लोगों को उनकी सच्चाई जरूर पता चलेगी।

          FEBRUARY 07, 2025 / 6:31 PM IST

          Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल का दावा- चुनाव आयोग ने फॉर्म 17C अपलोड करने से इनकार कर दिया

          दिल्ली में विधानसभा चुनाव की मतगणना की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (7 फरवरी) को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ECI) ने उनकी पार्टी के कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17सी अपलोड करने से इनकार कर दिया। फॉर्म 17सी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर पड़े वोटों का डिटेल्स होता है। उन्होंने कहा कि इसके जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक वेबसाइट की शुरुआत की है, जहां उसने सभी विधानसभा सीट के लिए फॉर्म 17सी डेटा अपलोड किया है। शीर्ष चुनाव निकाय की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसी पारदर्शिता सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी होनी चाहिए थी।

            FEBRUARY 07, 2025 / 5:47 PM IST

            Delhi Election 2025 Live: ACB की टीम ने अरविंद केजरीवाल को थमाया नोटिस

            दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को उनके इस आरोप के लिए नोटिस भेजा है कि बीजेपी दिल्ली में वोटों की गिनती से पहले भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए AAP के 16 विधायकों को 15 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा केजरीवाल के आरोपों की एसीबी जांच की सिफारिश के बाद की गई है। एसीबी की टीम ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के आवासों का दौरा किया और उनके आरोपों के सबूत मांगे।

              FEBRUARY 07, 2025 / 5:14 PM IST

              Delhi Election 2025 Live: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 1,100 मामले दर्ज

              दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के लिए 1,100 मामले दर्ज किए। इन मामलों के संबंध में 35,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सारे मामले 7 जनवरी से लेकर 6 फरवरी के बीच दर्ज किए गए। अधिकारी के बयान के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिये कुल 35,516 लोगों को गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया। बयान में कहा गया है कि पुलिस ने 477 अवैध आग्नेयास्त्र और 538 कारतूस जब्त किए हैं। बयान में कहा गया है कि शस्त्र अधिनियम के तहत 499 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1,15,103 लीटर शराब जब्त की और 1,426 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 77.9 करोड़ रुपये से अधिक के 206.712 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए। अब तक इस सिलसिले में 179 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने 11.70 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान हुआ और मतों की गिनती शनिवार 8 फरवरी को होगी।

                FEBRUARY 07, 2025 / 4:47 PM IST

                Delhi Election 2025 Live: 50 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेगी AAP: गोपाल राय

                आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 50 से अधिक सीट के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतेगी। राय ने यह अनुमान एक बैठक के आधार पर जताया जिसमें पार्टी के उम्मीदवारों ने अपनी जमीनी रिपोर्ट पेश की। शनिवार को मतगणना से पहले पार्टी के सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने के प्रयास में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए एग्जिट पोल का इस्तेमाल कर रहा है।

                  FEBRUARY 07, 2025 / 4:32 PM IST

                  Delhi Election 2025 Live: AAP के 'ऑपरेशन लोटस' के दावे पर दिल्ली में सियासी संग्राम, केजरीवाल के घर से निकली ACB की टीम

                  Delhi Election 2025 Live: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। इन आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू कर दी है। ACB की टीम शुक्रवार (7 फरवरी) को AAP प्रमुख अरविंद कजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे तक वहां रुकने के बाद एक नोटिस देखक ACB की टीम वापस लौट गई। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शुक्रवार (7 फरवरी) को ACB को जांच के आदेश दे दिए। बीजेपी ने खरीद-फरोख्त मामले में जांच के लिए LG को चिट्ठी लिखी थी। केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश करने का दावा किया था।

                    FEBRUARY 07, 2025 / 4:08 PM IST

                    Delhi Election 2025 Live: 'बिना किसी कागजात के केजरीवाल के घर आने का क्या मतलब है?'

                    अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB की जांच पर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हार की बौखलाहट दिख रही है। वो किसी तरह कल के नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल को परेशान करने की कोशिश कर रही है। ACB टीम के पास न तो कोई कानूनी नोटिस है और न ही उनके पास कोई स्टांप है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह बीजेपी के खिलाफ हमारी शिकायत दर्ज कराने के लिए ACB ऑफिस में हैं। बिना किसी कागजात के यहां आने का क्या मतलब है?

                      FEBRUARY 07, 2025 / 3:54 PM IST

                      Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच मनीष सिसोदिया

                      दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार (7 फरवरी) को आम आदमी पार्टी के नेताओं के AAP विधायकों को रिश्वत देने की पेशकश के आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) से जांच कराने के आदेश दिए। AAP नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उसके उम्मीदवारों को प्रलोभन देकर अपने पाले में करने का आरोप लगाया गया था। अब ACB की एक टीम केजरीवाल के घर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची है।

                        FEBRUARY 07, 2025 / 3:44 PM IST

                        Delhi Election 2025 Live: उपराज्यपाल ने AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के दिए हैं आदेश

                        दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार (7 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के उन आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) से जांच कराने के आदेश दिए। AAP नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उसके उम्मीदवारों को प्रलोभन देकर अपने पाले में करने का आरोप लगाया गया था। मुख्य सचिव को यह निर्देश बीजेपी की दिल्ली इकाई के महासचिव विष्णु मित्तल द्वारा उपराज्यपाल कार्यालय को दिए गए ज्ञापन के बाद दिया गया। केजरीवाल ने गुरुवार को बीजेपी पर आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी के 16 उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप उम्मीदवारों को पाला बदलने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्री पद और 15-15 करोड़ रुपये मिलने का प्रस्ताव मिला था। इसी तरह के आरोप AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अन्य नेताओं ने भी लगाए हैं। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में मित्तल ने कहा कि AAP नेताओं द्वारा बिना किसी सबूत के आरोप लगाना गंभीर मामला है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आप नेता ऐसी झूठी और भ्रामक सूचना फैलाकर दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा AAP के विधायकों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों की जांच करने के लिए ACB(भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की एक टीम AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है।

                          FEBRUARY 07, 2025 / 3:09 PM IST

                          Delhi Election 2025 Live: थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल से होगी पूछताछ

                          दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश के आरोपों की जांच करने के लिए ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की एक टीम AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी थोड़ी देर में केजरीवाल से सवाल-जवाब करेंगे। जांच एजेंसी दिल्ली के पूर्व सीएम से आरोपों को संबंध में सबूत भी मांग सकती है।

                            FEBRUARY 07, 2025 / 2:42 PM IST

                            Delhi Election 2025 Live: 'ऑपरेशन लोटस' मामले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB

                            आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं द्वारा बीजेपी पर लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ACB की टीम AAP प्रमुख अरविंद कजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंच चुकी है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शुक्रवार (7 फरवरी) को ACB को जांच के आदेश दे दिए। बीजेपी ने खरीद-फरोख्त मामले में जांच के लिए LG को चिट्ठी लिखी थी। ACB की टीम केजरीवाल के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर भी आरोपों के बारे में पूछताछ करने के लिए जाएगी। केजरीवाल और सिंह ने बीजेपी पर AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश करने का दावा किया था।

                              FEBRUARY 07, 2025 / 2:16 PM IST

                              Delhi Election 2025 Live: 'इतनी घबराहट क्यों है...': AAP के 15 करोड़ के 'ऑफर' वाले आरोप पर काग्रेस का तंज

                              नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बयान पर शुक्रवार को कहा, "अभी तो यही नहीं पता कि कौन विधायक बनेगा या कौन नहीं। परसों नतीजे आने हैं... कौन विधायक होगा या कौन नहीं ये 8 तारीख को पता चलेगा। तो कोई पार्टी किसी को क्या पैसे ऑफर करेगी?... इतनी घबराहट क्यों है AAP में मुझे समझ नहीं आता।"

                                FEBRUARY 07, 2025 / 1:41 PM IST

                                Delhi Election 2025 Live: खरीद-फरोख्त के आरोपों पर LG ने ACB को दिए जांच के आदेश

                                आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं द्वारा बीजेपी पर लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शुक्रवार (7 फरवरी) को ACB को जांच के आदेश दे दिए। बीजेपी ने खरीद-फरोख्त मामले में जांच के लिए LG को चिट्ठी लिखी थी। बताया जा रहा है कि ACB की टीम AAP प्रमुख अरविंद कजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर आरोपों के बारे में पूछताछ करने के लिए जा रही है। केजरीवाल और सिंह ने बीजेपी पर AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश करने का दावा किया था।

                                  FEBRUARY 07, 2025 / 1:31 PM IST

                                  Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने AAP उम्मीदवारों को क्या दिए निर्देश?

                                  दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा, "आज (7 फरवरी) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई है। उम्मीदवारों ने जो रिपोर्ट दी है, उससे पता चलता है कि दिल्ली में AAP 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। AAP दिल्ली में सरकार बनाएगी। दिल्ली में माहौल बनाया जा रहा है कि राजधानी में बीजेपी की सरकार बन रही है। जो तथ्य दिख रहे हैं उससे पता चलता है कि ये ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रहे हैं। कल हम कोशिश करेंगे कि निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग हो।"

                                    FEBRUARY 07, 2025 / 1:25 PM IST

                                    Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल की AAP उम्मीदवारों के साथ मीटिंग खत्म

                                    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सभी AAP उम्मीदवारों के साथ एक अहम बैठक की। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को खत्म हो चुकी है। अब कल यानी शनिवार (8 फरवरी 2025) को वोटों की गिनती की जाएगी। कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता से बाहर हो सकती है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का 27 साल का वनवास खत्म होने वाला है।

                                      FEBRUARY 07, 2025 / 1:01 PM IST

                                      Delhi Election 2025 Live: 'कई बार एग्जिट पोल के अनुमान ठीक नहीं निकलते हैं'

                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा, "कई बार एग्जिट पोल के अनुमान ठीक नहीं निकलते हैं। दिल्ली में जो मतदान हुआ है उसकी पूरी सच्चाई आपको कल (8 फरवरी) पता चल जाएगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी और किसकी सरकार जाएगी। बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

                                        FEBRUARY 07, 2025 / 12:52 PM IST

                                        Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- AAP उम्मीदवारों को 15 करोड़ रुपये कर रही पेशकश

                                        आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आठ फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 16 उम्मीदवारों को BJP की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा, "कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि AAP छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे।" उन्होंने कहा, "अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।" केजरीवाल के दावों को दोहराते हुए सुल्तानपुर माजरा से AAP उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया था। अहलावत ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैं मर सकता हूं, मेरे टुकड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को कभी नहीं छोड़ूंगा।" उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया कि उनकी (BJP) सरकार बन रही है और अगर मैं AAP छोड़कर उनके साथ शामिल हो गया तो वे मुझे मंत्री बनाएंगे और 15 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन केजरीवाल और आप ने मुझे जो सम्मान दिया है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।" इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह BJP पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले, आप के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है। राज्यसभा सांसद ने कहा, "इससे साफ पता चलता है कि भाजपा ने नतीजों से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और अब वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है।"

                                          FEBRUARY 07, 2025 / 12:45 PM IST

                                          Delhi Election 2025 Live: क्या बीजेपी ने आप विधायकों को दी 15 करोड़ की पेशकश?

                                          आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। इस बीच, AAP के आरोपों पर बीजेपी ने माफी मांगने की मांग की है। भगवा पार्टी ने AAP के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को खत्म हो चुकी है। कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता से बाहर हो सकती है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का 27 साल का वनवास खत्म होने वाला है।

                                            FEBRUARY 07, 2025 / 12:25 PM IST

                                            Delhi Election 2025 Live: 'लोगों को बरगलाने के लिए बनाए हुए सर्वे हैं'

                                            शाहदरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने शुक्रवार को कहा, "जो भी सर्वे आ रहे हैं, वे सभी लोगों को बरगलाने के लिए बनाए हुए सर्वे हैं... हम हर जगह अरविंद केजरीवाल के साथ हैं... हम अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए आश्वसत हैं। सरकार AAP की ही बनेगी।" जितेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी की अहम बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

                                              FEBRUARY 07, 2025 / 12:06 PM IST

                                              Delhi Election 2025 Live: 'दिल्ली विधानसभा का फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ आएगा'

                                              उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें आज नहीं तो कल स्वीकार करना पड़ेगा कि दिल्ली में मोदी की गारंटी को लोगों ने विश्वास किया है। केंद्र में हो या राज्यों में हो बीजेपी के कामों को देखते हुए देश की जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है। कल दिल्ली विधानसभा का फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ आएगा और भाजपा के पक्ष में आएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी पर उन्होंने कहा कि सपा को अपनी हार का अहसास हो गया है। हार स्वीकार करने की हिम्मत सपा में नहीं है। उससे बचने के लिए वे भारत निर्वाचन आयोग के सिर पर हार का ठीकरा फोड़ना चाहते हैं।

                                                FEBRUARY 07, 2025 / 11:54 AM IST

                                                Delhi Election 2025 Live: दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले AAP की बड़ी बैठक, सभी 70 उम्मीदवार मीटिंग में शामिल

                                                दिल्ली चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पार्टी के सभी 70 उम्मीदवारों की एक बड़ी बैठक बुलाई है। ये अहम मीटिंग दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले हो रही है, ऐसे में इसे लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। मतदान के बाद सामने आए तमाम एग्जिट पोल में संभावना जताई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिल सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुकी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे।

                                                  FEBRUARY 07, 2025 / 11:39 AM IST

                                                  Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह का दावा- बीजेपी ने AAP के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये की पेशकश की

                                                  आम आदमी पार्टी(AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले, आप के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है। इस बीच, आप के आरोपों पर भाजपा ने माफी मांगने की सिंह से मांग की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप के सात विधायकों को कॉल किया (जिन्होंने यह चुनाव भी लड़ा है) तथा उनमें से प्रत्येक को भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये की पेशकश की। उन्होंने कहा, "कुछ को तो उनसे मुलाकात कर यह पेशकश की गई।" उन्होंने कहा, "इससे साफ पता चलता है कि भाजपा ने चुनाव नतीजे घोषित होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और इसीलिए वह इस तरह की कोशिश कर रही है।" भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि सिंह को या तो अपने आरोप वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए या कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंह का आरोप दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की आसन्न हार को लेकर उनकी हताशा का संकेत है।

                                                    FEBRUARY 07, 2025 / 11:17 AM IST

                                                    Delhi Election 2025 Live: 'AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है'

                                                    AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा, "संजय सिंह हों या कोई और AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा रहा है... आतिशी अभी भी इसी तरह के एक मामले में जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल 6 बार हमारे नेताओं से माफी मांग चुके हैं। अब संजय सिंह और बाकी लोगों की बारी है।"

                                                      FEBRUARY 07, 2025 / 10:57 AM IST

                                                      Delhi Election 2025 Live: बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के मतदान की समीक्षा की, करीब 50 सीट जीतने का दावा

                                                      भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की बृहस्पतिवार को समीक्षा की और लगभग 50 सीट जीतने का दावा किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोगों ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के शहर के 'डबल इंजन' वाले विकास में शामिल होने के लिए मतदान किया। बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि भाजपा करीब 50 सीट जीतेगी और आठ फरवरी को अभूतपूर्व परिणाम के बाद दिल्ली में सरकार बनाएगी। सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप के भ्रष्टाचार से ग्रस्त, अराजक और अक्षम शासन से तंग आ चुकी है और उन्होंने इसके खिलाफ निर्णायक मतदान किया है।" उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंट और जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेने के लिए यहां दिल्ली भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नेता शिव प्रकाश, दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग के साथ-साथ पार्टी सांसद भी शामिल हुए।

                                                        FEBRUARY 07, 2025 / 10:34 AM IST

                                                        Delhi Election 2025 Live: अगर दिल्ली में BJP जीती तो कौन होगा मुख्यमंत्री?

                                                        वैसे तो भारतीय जनता पार्टी पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं करती। लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जो मुख्यमंत्री बनने की रेस में फिलहाल आगे चल रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीसरी बार सांसद मनोज तिवारी, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी की सीनियर नेता मीनाक्षी लेखी का नाम भी सीएम की रेस में आगे चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गुरुवार को समीक्षा की और लगभग 50 सीट जीतने का दावा किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोगों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर के डबल इंजन वाले विकास में शामिल होने के लिए मतदान किया। बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि बीजेपी करीब 50 सीट जीतेगी और आठ फरवरी को अभूतपूर्व परिणाम के बाद दिल्ली में सरकार बनाएगी।

                                                          FEBRUARY 07, 2025 / 10:20 AM IST

                                                          Delhi Election 2025 Live: 'मसाज और स्पा कंपनियों ने किया सर्वे': AAP नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक

                                                          आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त देने वाले एग्जिट पोल पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को इन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने एग्जिट पोल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इन्हें मसाज एवं स्पा कंपनियों ने अंजाम दिया है। सिंह ने पीटीआई से कहा, "मसाज और स्पा कंपनियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल सर्वेक्षणों से AAP क्या उम्मीद कर सकते हैं? आठ फरवरी का इंतजार करें और AAP निर्णायक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।" उन्होंने दावा किया कि लोगों ने शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवा में AAP की पहल सहित उसके शासन मॉडल का समर्थन किया है। सिंह ने कहा, "नतीजे हमारे वादों के असर को दर्शाएंगे, जिसमें महिलाओं के लिए 2,100 रुपये और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शामिल है। पिछले एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं।" बुधवार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में मोटे तौर पर बीजेपी को सत्तारूढ़ AAP पर जीत दर्ज करते हुए दिखाया गया है। जबकि कांग्रेस को एक और झटका लगने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

                                                            FEBRUARY 07, 2025 / 10:00 AM IST

                                                            Delhi Election 2025 Live: टुडेज चाणक्य ने की बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी

                                                            Today's Chanakya ने अपने एग्जिट पोल में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 51 और आम आदमी पार्टी (AAP) को 19 विधानसभा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है।

                                                            AAP- 19 ± 6 सीटें

                                                            BJP- 51 ± 6 सीटें

                                                            अन्य- 0 ± 3 सीटें

                                                              FEBRUARY 07, 2025 / 9:48 AM IST

                                                              Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

                                                              दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आप के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया है। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

                                                              इससे पहले, आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि आप के सात विधायकों को या तो फोन आए हैं या फिर भाजपा नेताओं की ओर से व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क कर उन्हें ऑफर दिया गया है।

                                                                FEBRUARY 07, 2025 / 9:32 AM IST

                                                                Delhi Election 2025 Live: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने मतदान की समीक्षा की

                                                                भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के रुझानों का विश्लेषण किया। इसमें करीब 50 सीटें जीतने का भरोसा जताया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मतदाताओं ने बुधवार को शहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डबल इंजन वाले विकास मॉडल को देखते हुए मतदान किया है। समीक्षा बैठक के बाद, उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगभग 50 सीटें हासिल करेगी। बीजेपी को बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

                                                                  FEBRUARY 07, 2025 / 9:17 AM IST

                                                                  Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले में 3 काउंटिंग सेंटर

                                                                  दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले में 3 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। घेवरा में छोटू राम रूरल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंगलोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित आईटीआई मंगोलपुरी, पीतमपुरा में मुनि माया राम जैन मार्ग स्थित कस्तूरबा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसी तरह साउथ ईस्ट जिले में दो काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसमें मीराबाई DSEU, महारानी बाग कैंपस और डीएसईयू, ओखला-1 में है।

                                                                    FEBRUARY 07, 2025 / 9:02 AM IST

                                                                    Delhi Election 2025 Live: काउंटिंग सेंटर्स पर बढ़ी सुरक्षा

                                                                    दिल्ली में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कल (8 फरवरी) की जाएगी। कुल 19 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सभी काउंटिंग सेंटर्स की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

                                                                      FEBRUARY 07, 2025 / 8:58 AM IST

                                                                      Delhi Election 2025 Live: जानें साउथ और साउथ वेस्ट दिल्ली में कितने हैं काउंटिंग सेंटर

                                                                      साउथ दिल्ली में एक ही काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। यह जीजा बाई आईटीआई फॉर वीमेन, अगस्त क्रांति मार्ग में बनाया गया है। वहीं सेंट्रल दिल्ली के धीरपुर में सर सीवी रमण आईटीआई में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। इसी तरह साउथ वेस्ट के द्वारका के सेक्टर-3 स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है।

                                                                        FEBRUARY 07, 2025 / 8:37 AM IST

                                                                        Delhi Election 2025 Live: नई दिल्ली में तीन काउंटिंग सेंटर

                                                                        दिल्ली विधानसभा चुनाव को वोटों की गिनती के लिए नई दिल्ली में तीन काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसमें गोलमार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय, गोलमार्केट में अटल आदर्श बंगाली बालिका प्राथमिक विद्यालय में वोटों की गिनती की जाएगी। वही अटल आदर्श बालिका विद्यालय में भी वोटों की गिनती होगी।

                                                                          FEBRUARY 07, 2025 / 8:36 AM IST

                                                                          Delhi Election 2025 Live: साल 2013 से दिल्ली में आप की सरकार

                                                                          दिल्ली में मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सूबे की कमान आतिशी संभाल रही हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार साल 2013 से है। आप ने लगातार 2013, 2015, 2020 में जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल फंस गए। उन्हें मार्च 2024 में जेल जाना पड़ा था। सितंबर में जब वो जमानत पर बाहर आए तो उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया और पार्टी ने आतिशी को नया सीएम घोषित कर दिया।

                                                                            FEBRUARY 07, 2025 / 8:27 AM IST

                                                                            Delhi Election 2025 Live: पोल डायरी के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

                                                                            पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी दिल्ली में बदलाव होता हुआ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में कहा गया है कि बीजेपी की बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। इस पोल के मुताबिक, आप 18-25 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि बीजेपी को 42-50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

                                                                              FEBRUARY 07, 2025 / 8:26 AM IST

                                                                              Delhi Election 2025 Live: एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

                                                                              कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि अब वनवास खत्म हो जाएगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में पीर्टी की झोली में 35-40 सीटें आने की उम्मीद जताई जा रही है।

                                                                                FEBRUARY 07, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                                Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 8 फरवरी को होगी वोटों की गिनती

                                                                                दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हो चुके हैं। अब कल (8 फरवरी) को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए कई जगह काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के 11 जिलों में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। काउंटिंग सेंटरों की कुल संख्या 19 बताई जा रही है।

                                                                                  FEBRUARY 07, 2025 / 8:24 AM IST

                                                                                  नमस्कार

                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।