Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 08, 2025 / 8:05 PM IST

Delhi Chunav Result Highlights : दिल्ली में 27 साल बाद BJP की धमाकेदार वापसी, पीएम मोदी का ऐलान- 'अब आएगी CAG रिपोर्ट'

Delhi Chunav Result Highlights : बीजेपी के 'कमल' ने बहुमत हासिल कर लिया और 48 सीटें जीत ली हैं। आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। आप के खाते में सिर्फ 22 सीटें आई हैं। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार 'जीरो' पर सिमट गई है। दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी. राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल से बीजेपी वनवास झेल रही थी।

Delhi Election Result Highlights : दिल्ली में मोदी मैजिक और मोदी की गारंटी आखिरकार कमाल कर गई। BJP 48 सीटें जीत चुकी है, जबकि AAP 22 सीटें अपने नाम किया है। आम आदमी पार्टी के लिए ये बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार चुके हैं। वहीं दिल्ली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP हेडक्वार्टर पहुंचे और कार्यकर्ताओ

Delhi vidhan sabha Chunav Result Live update: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है
Delhi vidhan sabha Chunav Result Live update: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है
FEBRUARY 08, 2025 / 7:33 PM IST

Delhi Chunav 2025 LIVE : इस सत्र में आएगी CAG रिपोर्ट - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, आज अन्ना हजारे जी को उस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी। जिस पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के लिए खिलाफ आंदोलन से हुआ हो लेकिन वही भ्रष्टाचार में मुक्त हो। अहंकार इतना कि जब दुनिया कोरोना से निपट रही थी तब ये आपदा वाले शीशमहल बना रहे थे। मैं बताना चाहता हूं कि विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी।

    FEBRUARY 08, 2025 / 7:29 PM IST

    Delhi Chunav 2025 LIVE : कांग्रेस पर बड़ा हमला

    दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एक-एक करके अपने सहयोगियों को खत्म कर देगी। ये जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश तक हो रहा है।

      FEBRUARY 08, 2025 / 7:24 PM IST

      Delhi Chunav 2025 LIVE : दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएंगे - पीएम मोदी

      पीएम मोदी ने कहा, " दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएगी। आजादी के बाद पहली बार दिल्ली एनसीआर में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है। पहले की सरकारों ने इसे चुनौती समझा था. उन लोगों को शहरों को कमाई का जरिया बनाया था।"

        FEBRUARY 08, 2025 / 7:18 PM IST

        Delhi Chunav 2025 LIVE : संबोधन के दौरान कार्यकर्ता हुआ बेहोश तो पीएम मोदी ने रोका अपना भाषण

        दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने संबोधन  को उस समय रोक दिया जब एक कार्यकर्ता अचानक बेहोश हो गया। पीएम मोदी ने संबोधन को बीच में रोकर वहां मौजूद लोगों से उस कार्यकर्ता को डॉक्टर के पास ले जाने को कहा।

          FEBRUARY 08, 2025 / 7:13 PM IST

          Delhi Chunav 2025 LIVE : 'गवर्नेंस नौटंकी का मंच नहीं...'

          दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि, गवर्नेंस नौटंकी का मंच नहीं हैं। हम धरातल पर रहकर काम करेंगे, हम दिल्ली की सेवा में दिन रात एक कर देने वाले लोग हैं। पूरा देश जानता है कि जहां एनडीए है वहां सुशासन है, विकास है विश्वास है।

            FEBRUARY 08, 2025 / 7:10 PM IST

            Delhi Chunav 2025 LIVE : मिल्कीपुर के जीत पर कही ये बात

            दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी ने अयोध्या के मिल्कीपुर में बीजेपी को मिली जीत का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, मै जहां जाता था वहां कहता था कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल के लोगों ने इस विश्वास को नई ऊर्जा दे दी। इस जीत के साथ ही आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है। हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया है।

              FEBRUARY 08, 2025 / 7:04 PM IST

              Delhi Chunav 2025 LIVE : 'दिल्ली में अब भाजपा का सुशासन देखेंगे'

              पीएम मोदी ने कहा, "मैं देख रहा था कि देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में भी एक पीड़ा थी। दिल्ली की पूरी तरह सेवा नहीं कर पाने की पीड़ा थी। लेकिन आज दिल्ली ने हमारी इस प्रार्थना को भी स्वीकार कर लिया है। 21वीं सदी में पैदा हुए युवा अब पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। आज के नतीजे बताते हैं कि देश को भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर कितना भरोसा है। लोकसभा चुनाव में उस जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में एक नया इतिहास रचा गया है।"

                FEBRUARY 08, 2025 / 7:01 PM IST

                Delhi Chunav 2025 LIVE : जिन्हें मालिक होने का घमंड था...

                दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि, आज अहंकार, अराजकता की हार हुई है। दिल्ली की असली मालिक जनता ही है, ये साफ हो गया है। जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उनका हकीकत से सामना हो गया है। जनादेश से ये भी साफ है कि राजनीति में शॉर्टकल के लिए झूठ औऱ फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। मुझे दिल्ली की जनता ने कभी निराश नहीं किया।

                  FEBRUARY 08, 2025 / 6:57 PM IST

                  Delhi Chunav 2025 LIVE : 'दिल्ली के लोगों का प्यार हम सभी पर कर्ज है'

                  पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली के लोगों का प्यार हम सभी पर कर्ज है। इसे डबल इंजन की सरकार से विकास करके चुकाएंगे। ये सामान्य विजय नहीं है, दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हो गई है। आज दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है।

                    FEBRUARY 08, 2025 / 6:53 PM IST

                    Delhi Assembly Election Live: दिल्लीवालों को आप-दा से मुक्ति का सूकून...',

                    यमुना मइया की जयकारे के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरु किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, दिल्ली के लोगों ने राजधानी को अपदा मुक्त कराया है। पीएम मोदी ने कहा, 'आज दिल्ली में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह जीत का है और सुकून दिल्ली को आपदा से बचाने का है। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है। आपके इस प्यार को विकास के रूप में हम लौटाएंगे।'

                      FEBRUARY 08, 2025 / 6:47 PM IST

                      Delhi Assembly Election Live: पीएम मोदी ने कही ये बात

                      यमुना मइया की जयकारे के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरु किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, दिल्ली के लोगों ने राजधानी को अपदा मुक्त कराया है।

                        FEBRUARY 08, 2025 / 6:42 PM IST

                        Delhi Chunav 2025 LIVE : प्रचंड जीत के बाद जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात

                        दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को जीत का श्रेय दिया। साथ ही दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया।  जनता ने पहले लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर जीत दिलाई, इसके बाद विधानसभा चुनाव में 48 सीटें हमारी झोली में डाल दीं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि दिल्ली के दिल में पीएम मोदी बसते हैं।

                          FEBRUARY 08, 2025 / 6:36 PM IST

                          Delhi Chunav 2025 LIVE : पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

                          दिल्ली चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। पीएम के पहुंचने पर पूरा पार्टी मुख्यालय ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। बीजेपी के सभी नेता पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं।

                            FEBRUARY 08, 2025 / 6:27 PM IST

                            Delhi Chunav 2025 LIVE : बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम

                            दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर बाद वह बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

                              FEBRUARY 08, 2025 / 5:55 PM IST

                              Delhi Chunav 2025 LIVE : पीएम मोदी का हो रहा इंतजार

                              दिल्ली चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं।

                                FEBRUARY 08, 2025 / 5:40 PM IST

                                Delhi Election Live: वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा हमला

                                दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व, विकास और भरोसे की जीत है। दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के विकास के विजन पर भरोसा जताया है, हम हमेशा जल बोर्ड, शीशमहल, शराब घोटाले, गंदे पानी के भ्रष्टाचार की बात करते थे। अरविंद केजरीवाल हमेशा इन मुद्दों से भागते रहे।

                                  FEBRUARY 08, 2025 / 4:57 PM IST

                                  Delhi Chunav Result Live: दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी

                                  Delhi Election Result: दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास और विकास की जीत है... दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया है कि अगर दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी, तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी... दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तंग आकर उन्हें बाहर किया है।"

                                    FEBRUARY 08, 2025 / 4:51 PM IST

                                    Delhi Chunav Result Live: वीरेंद्र सचदेवा के हाथों में यश है

                                    Delhi Election Result: BJP सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के हाथों में यश है... हमें इन पर गर्व है। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और हम सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री 'मोदी की गारंटी' को धन्यवाद दिया है... अब अरविंद केजरीवाल वापस सत्ता में नहीं आ सकते हैं।"

                                      FEBRUARY 08, 2025 / 4:07 PM IST

                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली की 52 सीटों के नतीजे आए

                                      Delhi Election Result: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की कुल 70 सीटों में अब तक 52 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी 36 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 17 सीट आम आदमी पार्टी के खेमे में चली गई।

                                      इसके अलावा अभी 16 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें से 11 सीटों पर BJP और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है।

                                        FEBRUARY 08, 2025 / 3:56 PM IST

                                        Delhi Chunav 2025 Result Live: हार पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

                                        Delhi Election Result: ग्रेटर कैलाश सीट से बीजेपी की शिखा रॉय से हारने पर AAP के सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैं आम आदमी पार्टी के सभी समर्थकों, स्वयंसेवकों और दानदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि वे डरें नहीं, निराश न हों, हम इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को हारकर बड़ी लड़ाई जीतते हैं, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। हम फिर से आगे आएंगे। मुझे लगता है कि एक विधायक के रूप में हमने अपने लोगों के लिए जो कुछ भी कर सकते थे, हमने किया और हम परिणाम का विश्लेषण करेंगे, यह परिणाम क्यों आया, क्योंकि सभी पत्रकार जो मेरे क्षेत्र में आए थे। आम लोग जो प्रचार करने आए थे, सबने देखा था कि हमारा ग्राफ बहुत ऊंचा था। यहां तक ​​कि बीजेपी के कट्टर समर्थक भी कहते थे कि हम इस बार चुनाव जीतेंगे, लेकिन इस समय टिप्पणी करना उचित नहीं है।"

                                          FEBRUARY 08, 2025 / 3:47 PM IST

                                          Delhi Chunav 2025 Result Live: 11 सालों से बाधा बनी AAP हटी

                                          Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अब, हम कह सकते हैं कि दिल्ली विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी और दिल्ली के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जो पिछले 11 सालों से बाधा बनी AAP के कारण संभव नहीं था...मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 'परिवारवाद' और झूठ की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा देंगे...जनता ने साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी चाहे कितना भी दुष्प्रचार कर ले, जनता उसे दंडित करने जा रही है।"

                                            FEBRUARY 08, 2025 / 3:37 PM IST

                                            Delhi Chunav Result Live: अब दिल्ली में सभी रुके हुए विकास के काम होंगे

                                            Delhi Election Result: मादीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने कहा, "यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। दिल्ली में सभी रुके हुए विकास के काम होंगे...इस बार दिल्ली में विकास बहुत तेजी से होगा... जनता ने उनको (अरविंद केजरीवाल को) नकार दिया है...जनता ने बीजेपी का समर्थन किया है।"

                                              FEBRUARY 08, 2025 / 3:32 PM IST

                                              Delhi Chunav 2025 Result Live: AAP और अरविंद केजरीवाल नहीं वो नहीं रहे

                                              Delhi Election Result: दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है। उनके मार्गदर्शन में हमने यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ा है... यह अब 2015 वाली AAP और अरविंद केजरीवाल नहीं है। दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया है कि झूठ की राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती है... मुझे पूरा यकीन था कि इस बार AAP जा रही है..."

                                                FEBRUARY 08, 2025 / 2:40 PM IST

                                                Delhi Chunav 2025 Result Live: विकास जीता, सुशासन जीता- PM मोदी

                                                Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा, "जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।"

                                                उन्होंने कहा, "दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

                                                मुझे BJP के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 2:34 PM IST

                                                  Delhi Chunav 2025 Result Live: हार के बाद क्या बोलीं आतिशी

                                                  Delhi Election Result: दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "मैं कालकाजी विधानसभा की जनता का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है। भाजपा के खिलाफ, उनकी तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। AAP हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।"

                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 2:26 PM IST

                                                    Delhi Chunav 2025 Result Live: अरविंद केजरीवाल ने कबूली हार

                                                    Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव के नतीजों AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम बड़ी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं इस जीत के लिए BJP को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।

                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 2:20 PM IST

                                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चलेगी

                                                      Delhi Election Result: मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी हरीश खुराना ने कहा, "मैं दिल्ली की जनता, अपने मोतीनगर के परिवार, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं, यह जीत जनता की जीत है... जनता ने यह बता दिया कि झूठ की राजनीति नहीं चलती है... अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चलेगी।"

                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 2:08 PM IST

                                                        Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल के घर पर मनीष सिसोदिया

                                                        Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से हारने के बाद AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे। केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से हार गए हैं।

                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 2:02 PM IST

                                                          Delhi Chunav 2025 Result Live अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा जाएगा!

                                                          Delhi Election Result: राजौरी गार्डन सीट से जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा "पीएम मोदी जो कहते हैं, दुनिया उस पर यकीन करती है...बीजेपी 27 साल बाद (दिल्ली में) वापसी कर रही है...अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक करियर अब खत्म हो चुका है, उन्हें जल्द ही जेल भेजा जाएगा।"

                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 1:55 PM IST

                                                            Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी कोई फाइल

                                                            Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के चुनाव हारने के बाद जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने दिल्ली सरकार को एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया, "सुरक्षा मुद्दों और कारणों को देखते हुए ये निर्देश दिया जाता है कि GAD की अनुमति की के बिना कोई फाइल/डॉक्यूमेंट, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि कुछ भी दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं जाएगा।"

                                                            इसमें आगे कहा गया, इसलिए यह निर्देशित किया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में विभागों/कार्यालयों के तहत संबंधित ब्रांच प्रभारियों को उनके विभाग/शाखाओं के तहत रिकॉर्ड, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 1:23 PM IST

                                                              Delhi Chunav Result Live: बाबरपुर से गोपाल राय की हुई जीत

                                                              Delhi Election Result: बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल राय ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के अनिल कुमार वसिष्ठ को हराया है।

                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 1:19 PM IST

                                                                Delhi Chunav Result Live: जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को

                                                                Delhi Election Result: नई दिल्ली सीट से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने जीत के बाद मीडिया से कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं... दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।"

                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 1:11 PM IST

                                                                  Delhi Chunav Result Live: आतिशी ने आखिरी समय में बदल दिया गेम

                                                                  Delhi Election Result: आतिशी ने बड़े ही चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। मतगणना की शुरुआत के साथ ही आतिशी सुबह से पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिर के दो राउंड में आतिशी ने BJP के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है।

                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 12:49 PM IST

                                                                    Delhi Chunav Result Live: केजरीवाल की हार, AAP के दफ्तर पर लगा ताला

                                                                    Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के लिए सबसे बड़े झटका लगा। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। BJP के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया। उधर आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर पर ताला लगा मिला।

                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 12:30 PM IST

                                                                      Delhi Chunav Result Live: 22 सीटों पर जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम है

                                                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब काफी हद तक साफ हो गए हैं। यहां देखें 22 सीटों पर जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम है

                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 12:05 PM IST

                                                                        Delhi Chunav 2025 Result Live: कोंडली से AAP, शालीमार बाग से BJP जीती

                                                                        Delhi Election Result: कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की कुलदीप कुमार (मोनू) की हुई जीत। इसके अलावा शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता जीतीं।

                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 12:01 PM IST

                                                                          Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली चुनाव में BJP की पहली जीत

                                                                          Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है। विश्वास नगर से भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश शर्मा ने जीत हासिल की।

                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 11:52 AM IST
                                                                            Delhi Chunav Result Live: AAP के सौरभ भारद्वाज पिछड़ेDelhi Election Result: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज पिछड़ गए हैं। जबकि बीजेपी की सिखा रॉय 2039 वोटों से आगे चल रही हैं।
                                                                            पार्टीउम्मीदवार (ग्रेटर कैलाश)कुल वोट
                                                                            BJPसिखा रॉय26496
                                                                            AAPसौरभ भारद्वाज24457
                                                                            कांग्रेसगरवित सिंघवी 3538
                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 11:30 AM IST

                                                                              Delhi Chunav Result Live: BJP की दिल्ली में 27 साल बाद वापसी

                                                                              Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से ये अब साफ हो गया है कि 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। मैप में देखिए कहां से बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 11:27 AM IST
                                                                                Delhi Chunav Result Live: मुस्तफाबाद में 41034 वोटों के अंतर से आगे BJPDelhi Election Result: मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से बड़ा है जबरदस्त आंकड़ा आ रहा है। क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्ट 41034 वोटों के अंतर आगे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों में से ये अब तक का सबसे बड़ा अंतर है।
                                                                                पार्टीउम्मीदवार (मुस्तफाबाद)कुल वोट
                                                                                BJPमोहन सिंह बिष्ट56964
                                                                                AAPआदिल अहमद खान15930
                                                                                कांग्रेसअली मेहदी4264
                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 11:18 AM IST

                                                                                  Delhi Chunav Result Live: BJP को किन-किन इलाकों में मिली बढ़त

                                                                                  Delhi Election Result: बीजेपी को पूर्वांचली इलाके में बढ़त मिली है। जबकि महिला और सिख समुदाय बहुल इलाकों में भी भगवा पार्टी को बढ़त मिली है।

                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 11:10 AM IST
                                                                                    Delhi Chunav 2025 Result Live: बुराड़ी से AAP को 2873 वोटों की बढ़तDelhi Election Result: बुराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संजीव झा 2873 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि BJP शैलेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं।
                                                                                    पार्टीउम्मीदवार (बुराड़ी)कुल वोट
                                                                                    आम आदमी पार्टीसंजीव झा14860
                                                                                    BJPशैलेंद्र कुमार11987
                                                                                    कांग्रेसमंगेश त्यागी11078
                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 10:47 AM IST
                                                                                      Delhi Chunav Result Live:बल्लीमारान से AAP के इमरान हुसैन आगे Delhi Election Result: दिल्ली की बल्लीमारान विधानसभा सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग में से 4 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन 1647 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबिक के बीजेपी कमल बागड़ी पीछे चल रहे हैं।
                                                                                      पार्टीउम्मीदवार (बल्लीमारान)कुल वोट
                                                                                      आम आदमी पार्टीइमरान हुसैन14857
                                                                                      BJPकमल बागड़ी13210
                                                                                      कांग्रेसहारून यूसुफ4791
                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 10:34 AM IST
                                                                                        Delhi Chunav Result Live: बाबरपुर से AAP को गोपाल राय 9017 वोटों से आगेDelhi Election Result: दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। गोपाल राय 9017 वोटों से बीजेपी के अनिल कुमार वशिष्ट से आगे चल रहे हैं। यहां 19 राउंड की गिनती होगी और 5 राउंड पूरे हो चुके हैं।
                                                                                        पार्टीउम्मीदवार (बाबरपुर)कुल वोट
                                                                                        आम आदमी पार्टीगोपाल राय22771
                                                                                        BJPअनिल कुमार वशिष्ट13754
                                                                                        कांग्रेसइशराक खान 1847
                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 10:26 AM IST

                                                                                          Delhi Chunav Result Live: मनीष सिसोदिया फिर हुए पीछे

                                                                                          Delhi Election Result: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जंगपुरा विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया फिर पीछे हो गए हैं। यहां से बीजेपी तरविंदर सिंह मरवाह 1314 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि सिसोदिया को अभी तक 2800 वीटों मिले हैं। यहां 10 राउंड की काउंटिंग होगी।

                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 10:19 AM IST

                                                                                            Delhi Chunav 2025 Result Live: आतिशी 1342 वोटों से पीछे

                                                                                            Delhi Election Result: कालकाजी विधानसभी सीट पर लड़ाई काफी रोचक लग रही है। क्योंकि यहां से CM आतिशी शुरुआत से ही पीछे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 1342 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 12 राउंड की काउंटिंह होगी और फिलहाल दो राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है।

                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 10:15 AM IST

                                                                                              Delhi Chunav 2025 Result Live: अंबेडकर नगर से AAP 377 वोटों से आगे

                                                                                              Delhi Election Result: अंबेडकर नगर विधानसभा सीट पर 15 में 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां पर अब तक आम आदमी पार्टी के डॉ. अजय दत्त को 3390 वोट मिले हैं। दत्त BJP के खुशी राम चुनार से महज 377 वोटों से आगे चल रहे हैं। ये बहुत कम मार्जिन है।

                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 10:12 AM IST

                                                                                                Delhi Chunav Result Live: आदर्श नगर में BJP 1052 वोटों से आगे

                                                                                                Delhi Election Result: दिल्ली की आदर्श नगर विधानसभा सीट पर 12 में एक राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार गोयल को 4568 वोट मिले हैं और वह बीजेपी के राज कुमार भाटिया से 1052 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 9:59 AM IST

                                                                                                  Delhi Chunav Result Live: ओखला में BJP 2260 वोटों से आगे

                                                                                                  Delhi Election Result: मुस्लिम बहुल ओखला विधानसभा सीट पर एक बड़ा बदलाव आया है, यहां से बीजेपी के मनीष चौधरी 2260 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान पीछे हो गए हैं।

                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 9:54 AM IST

                                                                                                    Delhi Chunav 2025 Result Live: नई दिल्ली से केजरीवाल 254 वोटों से आगे

                                                                                                    Delhi Election Result: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं। यहां 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। केजरीवाल फिलहाल 254 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी परवेश वर्मा 4425 वोट के साथ उनसे पीछे हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर हैं।

                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 9:50 AM IST

                                                                                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: केजरीवाल और सिसोदिया आए आगे

                                                                                                      Delhi Election Result: आम आदमी पार्टी के लिए अब जाकर कुछ राहत की खबर आई है, क्योंकि नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल अब आगे हो गए हैं। साथ ही मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट जंगपुरा से आगे निकल गए हैं।

                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 9:44 AM IST

                                                                                                        Delhi Chunav Result Live: EC के आंकड़ों में BJP 36 सीट पर आगे

                                                                                                        Delhi Election Result: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 52 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिनमें से बहुमत 36 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। जबकि AAP सिर्फ 16 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 9:39 AM IST

                                                                                                          Delhi Chunav Result Live: केजरीवाल के घर पहुंचे संजय सिंह

                                                                                                          Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं।

                                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 9:38 AM IST

                                                                                                            Delhi Chunav Result Live: '...और लड़ो आपस में'

                                                                                                            Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने X पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'और लड़ो आपस में'

                                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 9:34 AM IST

                                                                                                              Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 74 वोटों से पीछे

                                                                                                              Delhi Election Result: नई दिल्ली विधानसभी सीट पर अरविंद केजरीवाल महज 74 वीटों से पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 9:29 AM IST

                                                                                                                Delhi Chunav 2025 Result Live: मुस्लिम बहुल सीट से बीजेपी आगे

                                                                                                                Delhi Election Result: मुस्तफाबाद सीट से बहुत बड़ी खबर आ रही है। मुस्लिम बहुल सीट से बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 9:26 AM IST

                                                                                                                  Delhi Chunav Result Live: BJP का फिलहाल वोट शेयर 51.6% वोट शेयर

                                                                                                                  Delhi Election Result: चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 51.6%, AAP का 42.9% बताया गया है।

                                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 9:24 AM IST

                                                                                                                    Delhi Chunav Result Live: झुग्गी-झोपड़ी वाली सीटों पर BJP आगे

                                                                                                                    Delhi Election Result: एक बड़ी बात ये है झुग्गी-झोपड़ी प्रभाव वाली सीटें, जिन्हें AAP का मजूबत गढ़ माना जाता था वहां भी इस बार बीजेपी आगे चल रहे है। इससे साफ है कि बीजेपी ने यहां भी अच्छी सेंधमारी कर दी है। इसमें काफी अहम रोल कांग्रेस का भी है

                                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 9:21 AM IST

                                                                                                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: कम आय वाली सीटों पर भी BJP आगे

                                                                                                                      Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझानों से ये पता चल रहा है कि राजधानी की जिन सीटों पर लो इनकम वाले वोटर ज्यादा हैं, वहां भी इस बार BJP आगे चल रही है। जबकि इन सीटों पर शरुआत से AAP की अच्छी पकड़ रही है।

                                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 9:18 AM IST

                                                                                                                        Delhi Chunav 2025 Result Live: उत्तर पश्चिमी दिल्ली में BJP को जबरदस्त बढ़त

                                                                                                                        Delhi Election Result: उत्तर पश्चिमी दिल्ली की सभी सात सीटों के रुझान आ गए हैं। बड़ी बात ये है कि इनमें से 6 सीटों पर BJP आगे चल रही है, जबिक सिर्फ एक सीट पर AAP आगे है।

                                                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 9:13 AM IST

                                                                                                                          Delhi Chunav Result Live: दक्षिण पू्र्वी की 4 सीटों पर BJP आगे

                                                                                                                          Delhi Election Result: दक्षिण पू्र्वी इलाके की सभी सात सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें से 4 सीटों पर BJP आगे चल रही है, जबिक AAP 3 सीटों पर पीछे है।

                                                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                                                                            Patparganj Chunav Result Live: पटपड़गंज से AAP के अवध ओझा पीछे

                                                                                                                            Delhi Election Result: पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा शुरुआत से ही पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी यहां से आगे चल रहे हैं। बड़ी बात ये है कि अवध ओझा UPSC को कोचिंग टीचर हैं और वह पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सीट मनीष सिसोदिया के पास थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से चुनाव लड़वाया।

                                                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 9:05 AM IST

                                                                                                                              Tughlakabad Chunav Result Live: तुगलकाबाद से AAP आगे चल रही है

                                                                                                                              Delhi Election Result: तुगलकाबाद विधानसभा सीट से AAP के सही राम आग चल रहे हैं।

                                                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 8:57 AM IST

                                                                                                                                Delhi Chunav 2025 Result Live: दक्षिणी दिल्ली में AAP-BJP बराबर

                                                                                                                                Delhi Election Result: दक्षिणी दिल्ली की पांच सीटों में से 2 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें 1-1 सीटों पर AAP और BJP आगे चल रही है। अभी बाकी तीन सीटों के रुझान आने बाकी हैं।

                                                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 8:54 AM IST

                                                                                                                                  Babarpur Chunav Result Live: बाबरपुर से गोपाल राय आगे

                                                                                                                                  Delhi Election Result: बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में AAP 21 सीटों पर आगे चल रही है। कुछ ही देर में पूरी तरह से तस्वीर साफ हो जाएगा।

                                                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 8:47 AM IST

                                                                                                                                    Delhi Chunav 2025 Result Live: गांधी नगर से BJP के अरविंदर सिंह लवली भी आगे

                                                                                                                                    Delhi Election Result: गांधी नगर से BJP के अरविंदर सिंह लवली भी आगे चल रहे हैं। बड़ी बात ये है कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष थे और चुनाव से कुछ महीनों पहले ही बीजेपी में चले गए थे।

                                                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 8:45 AM IST

                                                                                                                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: मालवीय नगर से AAP लगातार आगे

                                                                                                                                      Delhi Election Result: मालवीय नगर विधानसभी सीट से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भार्ती लगातार आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 8:42 AM IST

                                                                                                                                        Delhi Chunav 2025 Result Live: पूर्वांचली सीटों पर BJP को बढ़त

                                                                                                                                        Delhi Election Result: दिल्ली वो 12 सीटें जहां पूर्वांचली वोट बड़ संख्या में है, उनमें से 8 सीटों पर BJP आगे चल रही है। इन सीटों रप पूर्वांचली वोट जीत का एक बड़ा फैक्टर है, जिससे साफ है कि BJP ने यमुना की सफाई और छठ पूजा जैसे मुद्दों पर इस पूरे वोट को अपने साथ साध लिया है।

                                                                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 8:39 AM IST

                                                                                                                                          Delhi Chunav 2025 Result Live: पालम से BJP आगे

                                                                                                                                          Delhi Election Result: पालम विधानसभा सीट से BJP के कुलदीप सोलंकी आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 8:38 AM IST

                                                                                                                                            Delhi Chunav Result Live: ओखला से अमानतुल्लाह खान पीछे

                                                                                                                                            Delhi Election Result: ओखला विधानसभा सीटों से AAP के अमानतुल्लाह खान पीछे हो गए हैं। पहले वे आगे चल रहे थे और इस सीट पर BJP कभी नहीं जीती है। अमानतुल्लाह खान यहां से मौजूदा विधायक भी हैं और कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

                                                                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 8:35 AM IST

                                                                                                                                              Delhi Chunav Result Live: बिजवासन से कैलाश गहलोत आगे

                                                                                                                                              Delhi Election Result: दिल्ली के शुरुआती रुझानों में बिजवासन से BJP कैलेश गहलोत आगे चल रहे हैं। बड़ी बात ये है गहलोत चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कर BJP में शामिल हुए थे। इन रुझानों में BJP 23 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 8:28 AM IST

                                                                                                                                                Delhi Chunav Result Live: AAP के सौरभ भारद्वाज आगे

                                                                                                                                                Delhi Election Result: ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में AAP 8 सीटों पर आगे है।

                                                                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                                                                                                  Delhi Chunav Result Live: रुझानों में CM आतिशी पीछे

                                                                                                                                                  Delhi Election Result:रुझानों में कालकाजी विधानसभी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रही हैं। जबकि BJP का रमेश बिधूड़ी यहां से आगे चल रहे हैं और कांग्रेस की अलका लांबा भी पीछे चल रही हैं।

                                                                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 8:20 AM IST

                                                                                                                                                    Delhi Chunav Result Live: BJP 8 सीट, AAP 4 पर आगे

                                                                                                                                                    Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव की गिनती में शुरुआती रुझानों में BJP को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। BJP 7 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AAP महज सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस का रुझान में खाता भी नहीं खुला।

                                                                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 8:17 AM IST

                                                                                                                                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: जंगपुरा से BJP आगे

                                                                                                                                                      Delhi Election Result: जंगपुरा से BJP के तरविंदर सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि आप उम्मीदवार और पूर्व CM मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 8:15 AM IST

                                                                                                                                                        Delhi Chunav 2025 Result Live: AAP के मनीष सिसोदिया पीछे

                                                                                                                                                        Delhi Election Result: शुरुआती रुझान में BJP के लिए अच्छी खबर आ रही है। BJP तीन सीटों पर आगे चल रही है। पटपड़गंज सीट से बीजेपी आगे है और जंगपुरा से AAP के मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 8:13 AM IST

                                                                                                                                                          Delhi Chunav 2025 Result Live: नई दिल्ली सीट से BJP आगे

                                                                                                                                                          Delhi Election Result: दिल्ली का पहला रुझान आया सामने। नजफगढ़ सीट पर BJP आगे चल रही है। इसके अलावा नई दिल्ली सीट पर भी बीजेपी के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं, जहां अरविंद कजेरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, ये पोस्टल बैलेट है।

                                                                                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                                                                                                            Delhi Chunav 2025 Result Live: बीजेपी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा!

                                                                                                                                                            Delhi Election Result: दिल्ली में मतगणना के बीच AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हमें यकीन है कि लोगों ने विकास की राजनीति के लिए वोट किया है...अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे...हमने अलग-अलग चुनावों में देखा है कि डेटा में विसंगतियां हैं...हमने अपनी खुद की एक साइट बनाई और हमारे पास जो फॉर्म-17 डेटा था, उसे अपलोड किया...बीजेपी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है..."

                                                                                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                                                                                                              Delhi Chunav 2025 Result Live: पहले रुझान में कांग्रेस 1 सीट पर आगे

                                                                                                                                                              Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव का पहला रुझान बड़ा चौंकाने वाला आया है। जहां साउथ दिल्ली की एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। सभी को उम्मीद थी कि AAP या BJP आगे होगी। हालांकि, ये अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। EVM की वोटों की गिनती से ही सब कुछ साफ होगा।

                                                                                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                                                                                                                Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू

                                                                                                                                                                Delhi Election Result: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। पहले राउंड में पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM खुलेंगी, तब साफ होने लगेगा कि राजधानी की सत्ता इस बार किसके हाथ में जाएगा। 19 काउंटिंग सेंटर पर 30 राउंड की गिनती होगी।

                                                                                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                                                                                                                  Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली में BJP की सरकार बनेगी

                                                                                                                                                                  Delhi Election Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "आज दिल्ली के लिए अहम दिन है। आज दिल्ली में BJP की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी का साथ हमें मिलेगा। उनके विजन को साथ लेकर दिल्ली में बहुत अच्छे काम करने हैं।"

                                                                                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 7:55 AM IST

                                                                                                                                                                    Delhi Chunav Result Live: अलका लांबा को जोरदार जीत की उम्मीद

                                                                                                                                                                    Delhi Election Result: कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा का कहना है, "मुझे नहीं लगता कि कालकाजी की जनता ने रमेश बिधूड़ी को पसंद किया है, उनकी भाषा को लेकर लोगों में गुस्सा था... मेरा मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट खोने जा रहे हैं। आतिशी को भी जबरदस्त एंटीइनकंबेंसी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने सीएम बनने के बाद भी काम नहीं किया।"

                                                                                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 7:42 AM IST

                                                                                                                                                                      Delhi Chunav Result Live: हर घर में शीला दीक्षित आज भी जिंदा

                                                                                                                                                                      Delhi Election Result: दिल्ली की दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने चुनाव के नतीजों से पहले कहा, "प्रचार के दौरान हमने देखा कि हर घर में शीला दीक्षित आज भी जिंदा हैं... यह उनका परिवार था और उन्होंने 15 साल तक इसकी देखभाल की... हमने लोगों की समस्याएं सुनीं और हमें पता चला कि मुख्यमंत्री ने पिछले 10 सालों में अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी नहीं किया है... सड़कों की हालत खराब है, पानी या बिजली नहीं है... अगर सेंट्रल दिल्ली की हालत ऐसी है, तो मैं सोचना भी नहीं चाहती बाकी दिल्ली कैसी होगा।"

                                                                                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 7:37 AM IST

                                                                                                                                                                        Delhi Chunav Result Live: हमें कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं- AAP

                                                                                                                                                                        Delhi Election Result: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तमाम शक्तियों का प्रयोग किया गया, चाहे वो इनकम टैक्स हो, ED, CBI, चुनाव आयोग हो, आम आदमी पार्टी को हराने के लिए सारी शक्तियों का इस्तेमाल किया गया लेकिन जनता का आशीर्वाद आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ है... मुझे विश्वास है कि उनकी (भाजपा) तमाम कोशिशों के बावजूद जनता चौथी बार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।"

                                                                                                                                                                        वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ न तो कोई गठबंधन होगा और न ही हमें इसकी जरूरत है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता की ताकत से अपनी सरकार बनाने जा रही है।

                                                                                                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 7:30 AM IST

                                                                                                                                                                          Delhi Chunav Result Live: इस सीट पर आएंगे सबसे नतीजे

                                                                                                                                                                          Delhi Election Result: दिल्ली कैंट विधानसभा के नतीजे सबसे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीट पर सबसे कम 78,000 के करीब वोटर्स हैं। यह पर 59.36 फीसदी वोटिंग हुई थी।

                                                                                                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 7:12 AM IST

                                                                                                                                                                            Delhi Chunav 2025 Result Live: मैं अपनी जीत के प्रति आश्वत हूं - शिखा राय

                                                                                                                                                                            ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने काह कि मां कालका के दरबार में आशीर्वाद लेने आई हूं। हर शुभ कार्य आशीर्वाद से शुरू करती हूं। जनता के स्नेह और उत्साह देखते हुए मैं जीत के प्रति आश्वस्त हूं।

                                                                                                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 7:10 AM IST

                                                                                                                                                                              Delhi Chunav Result Live: इन सीटों पर है दिलचस्प मुकाबला

                                                                                                                                                                              दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़े हैं। वहीं, ‘आप’ उम्मीदवार और दिल्ली की सीएम आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अलका लांबा और बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ा। मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनावी मैदान में हैं, जबकि अवध ओझा पटपड़गंज से लड़ रहे हैं। ऐसे में सीटों पर दिलचस्प मुकाबला नजर आ सकता है।

                                                                                                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 7:04 AM IST

                                                                                                                                                                                Delhi Chunav 2025 Result Live: जो भी जीते दिल्ली की सेवा करें – संदीप दीक्षित

                                                                                                                                                                                दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। देश भर के लोगों की निगाहें चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। इसबीच नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी गई है। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता यहां से ताल ठोंक रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि जो कोई भी जीते वो दिल्ली की सेवा करें। सभी को मेरी शुभकामनाएं।

                                                                                                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 6:57 AM IST

                                                                                                                                                                                  Delhi Chunav Result Live: बीजेपी ने आम आदमी पर साधा निशाना

                                                                                                                                                                                  करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो डबल इंजन की सरकार पूरे देश में चल रही है। उसी को देखते हुए दिल्ली ने भी मन बनाया है कि दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार चले। यहां भ्रष्टाचार झूठ की राजनीति चल रही थी। आज दिल्ली को उससे छुटकारा मिल जाएगा। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले उन्होंने झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए।

                                                                                                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 6:55 AM IST

                                                                                                                                                                                    Delhi Chunav 2025 Result Live: AAP की बनेगी सरकार – मनीष सिसोदिया

                                                                                                                                                                                    AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। सरकार बन रही है अभी हमें दिल्ली के लोगों के लिए और काम करना है। बच्चों की शिक्षा के लिए और काम करना है।

                                                                                                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 6:43 AM IST

                                                                                                                                                                                      Delhi Chunav Result Live: दोपहर 12 बजे तक पता चल जाएगा किसने मारी बाजी

                                                                                                                                                                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। राज्य में विधानसभा की 70 सीटें हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ होने लगेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है।

                                                                                                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 6:30 AM IST

                                                                                                                                                                                        Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली में भाजपा की बनेगी सरकार – बीजेपी

                                                                                                                                                                                        राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर जयपुर में कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत में आएगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री के गारंटी पर पूरे देश को विश्वास है। उसी तरह से दिल्ली में भी हमारी सरकार बनना तय है।

                                                                                                                                                                                          FEBRUARY 08, 2025 / 6:25 AM IST

                                                                                                                                                                                          Delhi Chunav Result Live: नई दिल्ली सीट पर सबकी नजरें

                                                                                                                                                                                          दिल्ली चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस सीट से दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा था। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से संदीप दीक्षित मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था। वोटों की गिनती के साथ ही इस सीट से विजेता की तस्वीर साफ हो जाएगी।

                                                                                                                                                                                            FEBRUARY 08, 2025 / 6:09 AM IST

                                                                                                                                                                                            Delhi Chunav 2025 Result Live: 70 स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं ईवीएम

                                                                                                                                                                                            दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ 70 ‘स्ट्रांग रूम’ में रखा गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर. एलिस वाज की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए इन स्ट्रांग रूम की भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के तहत कड़े सुरक्षा उपायों के साथ सुरक्षा की जा रही है।

                                                                                                                                                                                              FEBRUARY 08, 2025 / 5:59 AM IST

                                                                                                                                                                                              Delhi Chunav Result Live: वोटों की गिनती के लिए 5,000 कर्मियों की तैनाती- सीईओ

                                                                                                                                                                                              दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों समेत कुल 5,000 कर्मियों को वोटों की गिनती के लिए तैनात किया गया है। वोटों की गिनती करने की प्रक्रिया की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में 5 वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स) का रैंडम सेलेक्शन किया जाएगा।

                                                                                                                                                                                                FEBRUARY 08, 2025 / 5:53 AM IST

                                                                                                                                                                                                Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार?

                                                                                                                                                                                                दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज (8 फरवरी) सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। आज पता चल जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी सरकार बनाएगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है।

                                                                                                                                                                                                  FEBRUARY 08, 2025 / 5:46 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Delhi Chunav 2025 Result Live: महिलाओं और युवाओं रिझाने की कोशिश

                                                                                                                                                                                                  दिल्ली में इस बार बड़ा ही जोरदार चुनाव अभियान देखने को मिला, जिसमें AAP, BJP और कांग्रेस ने एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में खासतौर से महिलाओं और युवाओं को टारगेट करते हुए कई चुनावी वादे पेश किए।

                                                                                                                                                                                                    FEBRUARY 08, 2025 / 5:41 AM IST

                                                                                                                                                                                                    Delhi Chunav Result Live: कैसे रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

                                                                                                                                                                                                    AAP ने पहली बार 2015 में दिल्ली की राजनीति पर अपना दबदबा बनाया, 70 में से 67 सीटें जीतीं और BJP और कांग्रेस को किनारे कर दिया। 2020 में पार्टी ने 62 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। AAP की जीत दिल्ली में केजरीवाल के प्रभाव को और मजबूत करेगी और राष्ट्रीय राजनीति में उनके कद को बढ़ाएगी। हालांकि, अगर भाजपा जीतती है, तो यह लगभग तीन दशकों के बाद दिल्ली की सत्ता में उसकी वापसी होगी और वो AAP के गढ़ को तोड़ देगी।

                                                                                                                                                                                                      FEBRUARY 08, 2025 / 5:36 AM IST

                                                                                                                                                                                                      Delhi Chunav 2025 Result Live: कैसे थे एग्जिट पोल के रुझान?

                                                                                                                                                                                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई है।

                                                                                                                                                                                                      - एक्सिस माई इंडिया पोल को उम्मीद है कि भगवा पार्टी 45 से 55 सीटें जीतेगी, जबकि AAP को 15 से 25 सीटें जीतने का अनुमान है।

                                                                                                                                                                                                      - CNX को उम्मीद है कि बीजेपी को 49 से 61 सीटों के बीच बड़ी जीत मिलेगी, जबकि आप 10-19 सीटों तक सीमित रह सकती है।

                                                                                                                                                                                                      - मैट्रिज ने आप को 32 से 37 सीटें और बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

                                                                                                                                                                                                      - टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को 51 सीटें और आप को 19 सीटें दी हैं।

                                                                                                                                                                                                      - पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को 51 से 60 सीटों के साथ भारी बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की है, जबकि आप को 10 से 18 सीटें दी हैं।

                                                                                                                                                                                                      - पीपल्स इनसाइट थोड़ा ज्यादा रूढ़िवादी है, जिसने बीजेपी को 40-44 सीटें दी हैं, जबकि आप को 25 से 28 सीटें दी हैं।

                                                                                                                                                                                                      - पोल डायरी में बीजेपी को 42 से 50 सीटें और आप को 18 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

                                                                                                                                                                                                      - जेवीसी ने भाजपा को 39 से 45 सीटें और आप को 22 से 31 सीटें दी हैं।

                                                                                                                                                                                                        FEBRUARY 08, 2025 / 5:32 AM IST

                                                                                                                                                                                                        Delhi Chunav Result Live: काउंटिंग सेंटर्स पर बढ़ी सुरक्षा

                                                                                                                                                                                                        दिल्ली में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। इसके कुल 19 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सभी काउंटिंग सेंटर्स की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

                                                                                                                                                                                                        मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने (मतगणना के दिन) सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी, जहां मोबाइल फोन का इस्तेमाल सख्त वर्जित होगा।’’