Delhi CM Oath Ceremony Highlights: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ग्रहण कर चुकी हैं। उनके साथ में 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथली। दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापस आई है। रेखा गुप्ता ने आतिशी का स्थान लिया है। बीजेपी और सहयोगी पार्टी के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। मंच पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजदू रहे
Delhi CM Oath Ceremony Live Updates: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम घोषित कर दिया है। जिसके बाद आज वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। सीएम फेस घोषित होने के बाद अब मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं। 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। इसमें प्रवेश वर्मा कपिल मिश्रा समेत कई नाम शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद,
Delhi CM Oath Ceremony Live Updates: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम घोषित कर दिया है। जिसके बाद आज वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। सीएम फेस घोषित होने के बाद अब मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं। 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। इसमें प्रवेश वर्मा कपिल मिश्रा समेत कई नाम शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।
दिल्ली की चौथी महिला सीएम
शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेताओं और अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में नजर आए। शालीमार बाग में 29,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने वालीं रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाली चौथी महिला हैं। मौजूदा समय में वह ममता बनर्जी के साथ भारत की कुछ ही महिला मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनकी सालाना कमाई में उतार-चढ़ाव रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में 6.92 लाख रुपये, 2022-23 में 4.87 लाख रुपये और 2021-22 में 6.51 रुपये लाख की कमाई हुई। उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई काफी ज्यादा है। मनीष गुप्ता ने 2023-24 में 97.33 लाख रुपये कमाए।
दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा
शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थल के आसपास 30,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसमें स्वाट टीम, स्नाइपर्स और कमांडो जैसे स्पेशल यूनिट भी शामिल हैं।