Delhi CM Oath Ceremony Highlights: राजधानी दिल्ली में आज से रेखा राज शुरू, नया आगाज, बदल गई सत्ता - delhi cm oath ceremony live rekha gupta bjp leaders swearing-in at ramlila maidan pm modi amit shah | Moneycontrol Hindi
Get App

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 20, 2025/ 1:13 PM

Delhi CM Oath Ceremony Highlights: राजधानी दिल्ली में आज से रेखा राज शुरू, नया आगाज, बदल गई सत्ता

Delhi CM Oath Ceremony Highlights: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ग्रहण कर चुकी हैं। उनके साथ में 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथली। दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापस आई है। रेखा गुप्ता ने आतिशी का स्थान लिया है। बीजेपी और सहयोगी पार्टी के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। मंच पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजदू रहे

Story continues below Advertisement

Delhi CM Oath Ceremony Live Updates: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम घोषित कर दिया है। जिसके बाद आज वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। सीएम फेस घोषित होने के बाद अब मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं। 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। इसमें प्रवेश वर्मा कपिल मिश्रा समेत कई नाम शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद,

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं हैं। वह शालीमार बाग से विधायक हैं।
FEBRUARY 20, 2025 1:12 PM IST

धन्यवाद

मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

FEBRUARY 20, 2025 1:07 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता को मिली Z सुरक्षा

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सूबे की कमान संभाल चुकी है। इसी के साथ उन्हें Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

FEBRUARY 20, 2025 1:03 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: यमुना नदी का दौरा कर सकती हैं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। बीजेपी की रेखा गुप्ता बतौर सीएम पद की शपथ ग्रहण कर चुकी हैं। उनके साथ 6 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। कहा जा रहा है कि नई सीएम रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ आज शाम को बैठक करेंगी। इसके बाद वे यमुना नदी पर जा सकती हैं।

FEBRUARY 20, 2025 12:56 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने ली शपथ

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

FEBRUARY 20, 2025 12:50 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: पंकज सिंह ने ली शपथ

विकासपुरी से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। पंकज सिंह बीजेपी का पूर्वांचली चेहरा हैं। सिंह बिहार के बक्सर से आते हैं। पंकज सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए डॉ. पंकज सिंह का दिल्ली में मंत्री बनना अहम माना जा रहा है।

FEBRUARY 20, 2025 12:47 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर अल्का लांबा ने दिया बयान

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कहा कि दिल्ली में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महिला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए। वे(रेखा गु्प्ता) कामयाब होंगी तो दिल्ली कामयाब होगी। उन्हें कैबिनेट, शासन और प्रशासन को लेकर चलना है। उन्हें पूरी दिल्ली और दिल्ली की समस्याओं को जानना होगा। हम उम्मीद करते हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के पास दिल्ली की समस्याओं के हल होने चाहिए।

FEBRUARY 20, 2025 12:42 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्रराज ने ली शपथ

करावल नगर सीट से बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने बीजेपी कई नई सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण किया। अब रेखा गुप्ता कैबिनेट में मंत्री कपिल मिश्रा बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। कपिल मिश्रा बीजेपी के हिन्दुत्व चेहरे के नाम से जाने जाते हैं। वहीं बीजेपी विधायक रविंद्र इंद्राज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद 'जय श्रीराम' के नारे लगाए. रविंद्र इंद्रराज बीजेपी के दलित चेहरा हैं।

FEBRUARY 20, 2025 12:37 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: आशीष सूद और मनजिंदर सिरसा ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान आशीष सूद ने वादा किया कि वह दिल्ली और दिल्ली वालों के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया।

FEBRUARY 20, 2025 12:35 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: आशीष सूद और मनजिंदर सिरसा ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान आशीष सूद ने वादा किया कि वह दिल्ली और दिल्ली वालों के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया।

FEBRUARY 20, 2025 12:31 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: प्रवेश वर्मा ने ली शपथ

नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ की है। प्रवेश वर्मा ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। अब वह सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिल्ली में अब नई सरकार का गठन हो गया है।

FEBRUARY 20, 2025 12:26 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ

भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली में बतौर सीएम पद की शपथ लिया। उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।

FEBRUARY 20, 2025 12:23 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता को हरियाणा के सीएम ने दी बधाई

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने रेखा गुप्ता को सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थी। लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है।

FEBRUARY 20, 2025 12:17 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: पीएम मोदी रामलीला मैदान पहुंचे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। इसबीच शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। दिल्ली में आज से रेखा सरकार का कामकाज शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी ने मंच में मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

FEBRUARY 20, 2025 12:12 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। उन्होंने मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर बधाई दी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं।

FEBRUARY 20, 2025 12:11 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

दिल्ली की मनोनीत सीएम रेखा गुप्ता पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी सरकार मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई हैं। उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।

FEBRUARY 20, 2025 12:05 PM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने की नेताओं से मुलाकात

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

FEBRUARY 20, 2025 11:59 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: उपराज्यपाल रामलीला मैदान पहुंचे

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। मनोनीत सीएम रेखा गुप्ता ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। वहीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।

FEBRUARY 20, 2025 11:53 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में कौन कहां बैठेंगे?

रामलीला मैदान में मुख्य मंच के दाहिनी तरफ बनाए गए मंच पर बीजेपी के सभी जीते हुए विधायक बैठेंगे। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेखा गुप्ता, शपथ लेने वाले मंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री और एनडीए के नेता बैठेंगे। वहीं लेफ्ट में बनाए गए मंच पर साधु संत बैठ चुके हैं।

FEBRUARY 20, 2025 11:49 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत सीएम रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंच चुकी हैं। बीजेपी के अन्य कई दिग्गज नेता भी रामलीला मैदान में पहले ही पहुंच गए थे। मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।

FEBRUARY 20, 2025 11:47 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: भाजपा शासित राज्यों के CM, डिप्टी CM रामलीला मैदान पहुंचे

रामलीला मैदान पर दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केपी मौर्य, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा।

FEBRUARY 20, 2025 11:38 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: विजेंद्र गुप्ता बन सकते हैं स्पीकर

बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना है। प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। जबकि 5 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। दिल्ली में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण से पहले जानकारी आई है कि बीजेपी ने विधानसभा के भीतर के पदों को लेकर भी फैसला ले लिया है। इस बीच कहा जा रहा है कि विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा में स्पीकर का पद दिया जा सकता है।

FEBRUARY 20, 2025 11:30 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: मैं आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा – प्रवेश वर्मा

मैं अंतिम सांस तक भाजपा में रहूंगा। मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे निभाउंगा। दिल्ली के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

FEBRUARY 20, 2025 11:23 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: पीएम मोदी नए लोगों पर भरोसा करते हैं – मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं? मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है। लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं। नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। PM मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती।

FEBRUARY 20, 2025 11:17 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली को बनाएंगे सुंदर राजधानी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं समझता हूं कि दिल्ली के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जनता ने हमें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। आज 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। जिनके विकास के ऊपर जनता ने विश्वास जताया है। दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे।

FEBRUARY 20, 2025 11:09 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण के बाद यमुना नदी का जायजा

दिल्ली के सीएम पद के लिए रेखा गुप्ता आज शपथ ग्रहण करेंगी। इसके बाद वो अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यमुना दर्शन करने के लिए जा सकती हैं।

FEBRUARY 20, 2025 11:00 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण से पहले हनुमान मंदिर पहुंची रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण समारोह से पहले मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंच गईं हैं। यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। इससे पहले रेखा गुप्ता ने अपने आवास के बाहर पहुंचे समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। वे थोड़ी देर में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगी।

FEBRUARY 20, 2025 10:52 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में जश्न का माहौल

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे हैं। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

FEBRUARY 20, 2025 10:43 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की चौथी महिला सीएम रेखा

रेखा गुप्ता पूर्व डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष और नगर निगम की पार्षद रही चुकी हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर रामलीला मैदान में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

FEBRUARY 20, 2025 10:30 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता के पास नहीं है कोई कार

दिल्‍ली के नए सीएम पद की कमान संभालने वाली रेखा गुप्‍ता के नाम पर कोई कार नहीं है। इनके पति के नाम पर एक कार मारुति XL6 है। जिसकी कीमत 4,33,500 रुपये है। इसके अलावा इनके पास 225 ग्राम की ज्‍वैलरी है। जिसकी कीमत 18 लाख रुपये है। वहीं इनके पति के पास 135 ग्राम की ज्‍वैलरी है। जिसकी वैल्‍यू 11 लाख रुपये है। कुल चल संपत्ति की बात करें तो इनके पास 2.72 करोड़ की चल संपत्ति है। अचल संपत्तियों की बात करें तो रोहिणी और शालीमार में रेखा गुप्‍ता के एक-एक घर हैं। इसके अलावा, रोहिणी दिल्‍ली में इनके पति के नाम पर भी एक घर है। इन घर.घरों की कुल कीमत 2.60 करोड़ रुपये बताई गई।

FEBRUARY 20, 2025 10:20 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: कपिल मिश्रा झंडेवाल मंदिर में की पूजा

दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब मिल कर पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लागू करेंगे। उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) दिल्ली वालों के साथ छल किया था। जनादेश के जरिए लोगों ने उसकी सजा दी है।

FEBRUARY 20, 2025 9:56 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता ऑलराउंडर हैं – मनीष गुप्ता

रेखा गुप्ता के सीएम बनने की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस बीच रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा कि हम हैरान भी हैं और खुश भी हैं। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं। इसलिए हमें यकीन नहीं था कि पार्टी इस बार उन्हें मौका देगी या नहीं, लेकिन हम बहुत खुश हैं। रेखा गुप्ता एक ऑलराउंडर हैं।

FEBRUARY 20, 2025 9:42 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता के सीएम पर कुमार विश्वास ने दिया बयान

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर उनको बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चयनित होने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई। आशा है कि आपके नेतृत्व में राजधानी का विकास होगा।

FEBRUARY 20, 2025 9:33 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के साथ ये 6 विधायक लेंगे शपथ

बीजेपी ने दिल्ली के सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता को चुना गया है। वहीं रेखा गुप्ता की कैबिनेट में 6 मंत्री भी होंगे। इनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

FEBRUARY 20, 2025 9:21 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: पार्टी के वादे पूरे करके दिखाएंगे – रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। एक साधारण परिवार की लड़की को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पीएम मोदी और अमित शाह का उन्होंने धन्यवाद दिया है। गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने जो वादे किए थे। उसे पूरा कर के दिखाएंगे।

FEBRUARY 20, 2025 9:12 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता की माँ कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा गुप्ता की माँ उर्मिला जिंदल एक गृहिणी थीं। 1976 में, जब रेखा सिर्फ़ दो साल की थीं, उनका परिवार दिल्ली आ गया। उनके पिता नौकरी करते थे। फिर रेखा का परिवार यहीं को होकर रह गया। रेखा की शादी साल 1998 में दिल्ली में हुई।

FEBRUARY 20, 2025 9:00 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के कारण बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुभाष पार्क टी-पॉइंट, राजघाट, आईटीओ, अजमेरी गेट और अन्य सहित प्रमुख मार्गों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कुछ पाबंदियां लगाई गईं हैं।

FEBRUARY 20, 2025 8:54 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल

12:28 PM: केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल प्रधानमंत्री की अगवानी के बाद मंच की ओर बढ़ेंगे।

12:29 PM: प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचेंगे।

12:30 PM: पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान होगा।

12:31 PM: उपराज्यपाल के सचिव शपथ समारोह शुरू करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगेंगे।

12:35 PM: उपराज्यपाल मुख्यमंत्री को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे और कागजात पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

12:45 PM: उपराज्यपाल मनोनीत मंत्रियों को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

12:58 PM: उपराज्यपाल के सचिव शपथ समारोह संपन्न कराने के लिए उपराज्यपाल से अनुमति मांगेंगे।

12:59 PM: पुलिस बैंड की ओर से एक बार फिर राष्ट्रगान होगा।

FEBRUARY 20, 2025 8:41 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: प्रवेश वर्मा ने रखा प्रस्ताव

सुषमा स्वराज ने बीजेपी के ही पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जगह मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाला था और अब बुधवार को जब बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई, तो केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को ही मुख्य प्रस्तावक बनाया गया। उन्होंने ही सबसे पहले रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव रखा। जिसका सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने अनुमोदन और बाकी सभी विधायकों ने समर्थन किया। हालांकि, खुद प्रवेश वर्मा भी सीएम पद की रेस में शामिल थे।

FEBRUARY 20, 2025 8:35 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता के पति का स्‍पेयर पार्ट्स का कारोबार

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लगने के बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया। रेखा गुप्ता की स्कूली शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 1998 में उनका विवाह मनीष गुप्ता से हुआ, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं।

FEBRUARY 20, 2025 8:34 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण

बुधवार शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। जिसमें रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता के रूप में चुनी गईं। रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। आज रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

FEBRUARY 20, 2025 8:33 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता पहली बार बनीं विधायक

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था। रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रही हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से छात्र राजनीति में कदम रखा। 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं। 1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं।

FEBRUARY 20, 2025 8:33 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: सीएम मोहन यादव ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने काह कि मैं रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम बनने की बधाई देता हूं। मैं शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहूंगा। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में महिला सांसदों को 33 फीसदी आरक्षण दे रहे हैं। दूसरी तरफ उन्होंने एक महिला को दिल्ली का सीएम मनोनीत किया है। रेखा जी एक अद्भुत पार्टी की कार्यकर्ता हैं और उनमें काम करने और उसे अंजाम देने की क्षमता है।

FEBRUARY 20, 2025 8:33 AM IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली में आज होगा रेखा का राजतिलक

पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता को बीजेपी ने कमान सौंप दी है। आज वो दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है।

FEBRUARY 20, 2025 8:32 AM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।