Delhi CM Race : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सबसे मजबूत किला ढहाने के बाद भाजपा अब राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। वहीं चुनाव के बाद अब सबके मन में एक ही सवाल है कि, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा की तरफ से अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद इस बात का फैसला होगा। वहीं अगले मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली भाजपा के कई नेताओं के नामों पर अटकलें तेज़ हो गई हैं। आइए जानते ने सीएम पद की रेस में कौन-कौन से नेता हैं, जो सबसे आगे चल रहे हैं।
