आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहदरा से विधायक चुने जाने पर वह इस क्षेत्र को महिला निवासियों के लिए और बेहतर बनाने के वास्ते 'पिंक एंबुलेंस', कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और उनके बच्चों के लिए ‘क्रेच’ जैसी सुविधाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं।
