Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 05, 2025 / 8:25 PM IST

Delhi Election 2025 Voting Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान अब समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, शाम 5 बजे तक 57.89 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 56 लाख जनता कर चुकी है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अपने कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराना चाहती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं

Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक करीब 58 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। लेकिन भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद लाइन में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 57.89 प्र

Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से जारी वोटिंग अब समाप्त हो चुकी है
Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से जारी वोटिंग अब समाप्त हो चुकी है
FEBRUARY 05, 2025 / 7:05 PM IST

मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    FEBRUARY 05, 2025 / 6:54 PM IST

    Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली के किस इलाके में कितना हुआ मतदान?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ, लेकिन इससे पहले मतदान केंद्र पहुंच कर कतार में लग चुके मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 63.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 54.37 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि करोल बाग में सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाहदरा में 61.35 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 58.86 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 58.05 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 57.24 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 55.24 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

    दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए 2020 में हुए चुनाव में कुल 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2024 के लोकसभा चुनावों में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

      FEBRUARY 05, 2025 / 6:45 PM IST

      Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा मतदान समाप्त होने पर आतिशी ने कहा, 'अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई है'

      दिल्ली चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "कालकाजी में चुनाव सिर्फ़ चुनाव नहीं है। यह अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है। प्रगति और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है। सड़कों पर दिख रहा प्यार साफ तौर पर दर्शाता है कि जनता आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल जी का समर्थन करती है। अगर AAP द्वारा दी जा रही सुविधाएँ छीन ली गईं, तो लोगों का दिल्ली में रहना मुश्किल हो जाएगा।"

        FEBRUARY 05, 2025 / 6:37 PM IST

        Delhi Election 2025 Voting Live: 2013 से दिल्ली पर शासन कर रही है AAP

        दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) पहली बार 2013 में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आई थी। 2015 में कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद दिल्ली में फिर से चुनाव हुए। AAP ने 67 सीटें हासिल उस चुनावों में जीत हासिल की। ​​फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 62 सीटें जीतीं।

          FEBRUARY 05, 2025 / 6:22 PM IST

          Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली चुनाव में उतरे 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

          दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान अब समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दिल्ली की 1 करोड़ 56 लाख जनता कर चुकी है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अपने कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराना चाहती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं।

            FEBRUARY 05, 2025 / 6:07 PM IST

            Delhi Election 2025 Voting Live: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने किया मतदान, सरकार बनाने का किया दावा

            आम आदमी पार्टी के विधायक और ओखला विधानसभा से AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को दिल्ली चुनाव के लिए वोट डाला। उन्होंने पार्टी की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा, "मैंने वोट डाल दिया है...हम दिल्ली में सरकार बना रहे हैं...मतदान बहुत धीमी गति से हुआ, प्रशासन और चुनाव आयोग ने मिलकर साजिश रची, पहले वोट काटे गए...बीजेपी दूसरे नंबर पर आएगी...एफआईआर दर्ज करना उनका काम है और उसका सामना करना मेरा काम है।"

              FEBRUARY 05, 2025 / 5:59 PM IST

              Delhi Election 2025 Voting Live: शाम 6 बजे के बाद भी लाइन में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति होगी: चुनाव आयोग

              भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज शांतिपूर्ण और उत्सवी माहौल में मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के औपचारिक समापन समय यानी शाम 6 बजे के बाद कतार में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति है।

                FEBRUARY 05, 2025 / 5:47 PM IST

                Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान

                दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से सभी 70 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दिल्ली की 1 करोड़ 56 लाख जनता करेगी। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।

                  FEBRUARY 05, 2025 / 5:25 PM IST

                  Delhi Election 2025 Voting Live: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- 'अरविंद केजरीवाल ने कभी अपने वादे पूरे नहीं किए'

                  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति एवं कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के बाद कहा, "दिल्ली के लोगों के लिए अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने का यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हर व्यक्ति जो अपने मनचाहे बदलाव लाना चाहता है। उसके लिए यही समय सबसे महत्वपूर्ण है। वे अपना वोट उस पार्टी को दे सकते हैं जो अपने वादे पूरे करती है।" दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज (5 फरवरी) वोट डाले जा रहे हैं।

                    FEBRUARY 05, 2025 / 5:19 PM IST

                    Delhi Election 2025 Voting Live: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

                    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चार फरवरी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 1092 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले में कार्रवाई और अन्य अधिनियमों के प्रावधानों के तहत 34,746 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज (5 फरवरी) मत डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में 46.55 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।

                      FEBRUARY 05, 2025 / 4:58 PM IST

                      Delhi Election 2025 Live Updates: किन मुद्दों पर वोट कर रहे हैं फर्स्ट टाइम वोटर?

                      दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से वोटर मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। फर्स्ट टाइम वोटर खासे उत्साहित हैं। ज्यादातर युवाओं ने बताया कि उन्होंने रोजगार और बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास होना चाहिए और युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। हमने देखा है कि युवा नौकरी पाने के लिए कैसे संघर्ष कर रहे हैं। युवाओं ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद सबसे बड़ी समस्या रोजगार की होती है।

                        FEBRUARY 05, 2025 / 4:41 PM IST

                        Delhi Election 2025 Live Updates: किस इलाके में कितना हुआ मतदान?

                        दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार (5 फरवरी) को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 52.73 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 43.10 प्रतिशत दर्ज किया गया। निर्वाचन क्षेत्र के लिहाज से मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि करोल बाग में सबसे कम 39.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

                        चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर तीन बजे तक, मध्य दिल्ली जिले में 43.45 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 47.09 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 46.31 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 46.81 प्रतिशत, शाहदरा में 49.58 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली में 44.89 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 43.91 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 48.32 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 45.06 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

                          FEBRUARY 05, 2025 / 4:26 PM IST

                          Delhi Election 2025 Voting Live: जंगपुरा में कैश बांटने के आरोपों को दिल्ली पुलिस ने किया खारिज

                          जंगपुरा में कैश बांटने के आरोपों को लेकर दक्षिण पूर्व DCP रवि कुमार सिंह ने बुधवार को न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "हमें वहां (जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र) से एक शिकायत मिली थी कि बीजेपी के चार टेबल लगे हुए हैं और कैश बांटा जा रहा है। हमने वहां जाकर देखा और पाया गया कि वहां पर चार टेबल लगे हुए थे, जिसमें से तीन टेबल अलग-अलग प्रत्याशियों की थीं। एक निर्दलीय के और दो अलग-अलग पार्टी के थे। लेकिन उनका टेबल क्लॉथ एक जैसा था इसलिए भ्रम की स्थिति बनी कि शायद चारों टेबल बीजेपी की हैं। इसपर FST की टीम ने भी रिस्पॉन्ड किया है और हमारे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उसका वेरिफिकेशन भी किया है। कैश बांटने के आरोप को भी वेरिफाय किया गया है। ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। भ्रम दूर कर दिया गया है। अभी स्थिति सामान्य है और हमारी एक टीम वहां पर मौजूद है।"

                            FEBRUARY 05, 2025 / 4:14 PM IST

                            Delhi Election 2025 Voting Live: 'जानबूझकर मतदान प्रक्रिया को धीमा किया गया': अमानतुल्लाह खान

                            ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को कहा, "जानबूझकर उन्होंने मतदान प्रक्रिया को धीमा किया है और जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। जितने कम वोट होंगे, भाजपा के लिए उतना ही फायदेमंद होगा।" दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

                            मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

                              FEBRUARY 05, 2025 / 4:10 PM IST

                              Delhi Election 2025 Voting Live: 'केजरीवाल ने दिल्ली में एक भी विकास का काम नहीं किया'

                              केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने बुधवार को न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "आज दिल्ली की जनता सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मतदान करने निकली है। मैं मानता हूं कि पिछले 10 सालों में AAP और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक भी विकास का काम नहीं किया है। अब दिल्ली की जनता ने ठाना है कि AAP को दिल्ली से भगाना है और भारतीय जनता पार्टी को लाना है।"

                                FEBRUARY 05, 2025 / 3:59 PM IST

                                Delhi Election 2025 Voting Live: 'लोकतंत्र के लिए मतदान ऑक्सीजन की तरह है'

                                उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार (5 फरवरी) को मतदान को लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन की तरह बताया। उन्होंने कहा कि मताधिकार का इस्तेमाल लोगों को दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है। धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यहां अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मतदान लोकतंत्र की ऑक्सीजन है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र का आधार मतदान है और मतदान ही सभी अधिकारों की जननी है। इससे ऊपर कोई अधिकार नहीं है।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सार्थक है जब प्रत्येक व्यक्ति विवेकपूर्ण और स्वतंत्र रूप से अपना वोट डाले।

                                धनखड़ ने कहा, "भारत दुनिया के लिए एक उदाहरण है। यह सबसे पुराना लोकतंत्र है, सबसे बड़ा लोकतंत्र है, सबसे मजबूत लोकतंत्र है, सबसे जीवंत लोकतंत्र है, जहां सत्ता में परिवर्तन या शासन में स्थिरता केवल मतदान के माध्यम से ही स्पष्ट होती है।" उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब देश स्वतंत्र हुआ तो प्रत्येक वयस्क व्यक्ति चाहें वह पुरुष हो या महिला वोटर्स सभी को मतदान का अधिकार दिया गया। जबकि भारत से पहले स्वतंत्र हुई दुनिया की कई बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं था।

                                पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू ढंग से संचालन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए प्रबंधों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "हमने जो टेक्नोलॉजी अपनाई है, जिस गति से आपके मतदान का परिणाम सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाता है, विश्व उसकी सराहना कर रहा है।"

                                  FEBRUARY 05, 2025 / 3:45 PM IST

                                  Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% वोटिंग

                                  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज (5 फरवरी) मत डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में 46.55 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से 70 सीटों के लिए मत डाले जा रहे हैं। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। यह विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में एक नया परिदृश्य बना सकता है। दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था।

                                    FEBRUARY 05, 2025 / 3:21 PM IST

                                    Delhi Election 2025 Voting Live: 'अरविंद केजरीवाल स्वार्थी इसलिए छोड़ा साथ': दिल्ली में मतदान के बीच अन्ना हजारे का AAP प्रमुख पर बड़ा हमला

                                    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। अन्ना हजारे ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं आज एक बात बताना चाहता हूं कि शुरुआत में अरविंद मेरे साथ आया था और उस दौरान उनकी नीयत साफ थी। वह सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण से सोचते थे, इसलिए मुझे लगा कि वह एक अच्छा कार्यकर्ता है। हालांकि, जब मुझे पता चला कि वह (केजरीवाल) स्वार्थी हैं, तो मैंने उन्हें अपने साथ से हटा दिया।

                                    अन्ना ने आगे कहा कि शुरुआत में तो केजरीवाल के विचार अच्छे थे और उस दौरान तो वह किसी दल के बारे में भी नहीं सोचते थे। लेकिन अब वह शराब की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "जिस शराब के लिए हम लोगों ने आंदोलन किया, उसके बारे में वह अब बात कर रहे हैं। केजरीवाल पहले अच्छे आदमी थे, लेकिन अब वह गलत राह पर हैं। मैं सभी लोगों से अपील करूंगा कि वे किसी से पैसा लेकर वोटिंग न करें और सोच-समझकर ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।"

                                      FEBRUARY 05, 2025 / 3:09 PM IST

                                      Delhi Election 2025 Voting Live: सीलमपुर विधानसभा में मतदाताओं ने क्यों किया हंगामा?

                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच सीलमपुर विधानसभा में मतदाताओं ने हंगामा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। वोटर्स का आरोप है कि उन्हें वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि सीलमपुर विधानसभा एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। सुबह सात बजे से दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा पर वोट डाले जा रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने सीलमपुर में बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद लोगों ने आर्यन पब्लिक स्कूल के पास हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।

                                      वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बता दें कि सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के जुबैर चौधरी, कांग्रेस के अब्दुल रहमान और भाजपा के अनिल गौड़ के बीच मुकाबला है। 2020 के चुनाव परिणामों की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने यहां अब्दुल रहमान पर दांव लगाया था।

                                      इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने जीत का परचम लहराया था। हालांकि, इस बार AAP ने वर्तमान विधायक अब्दुल रहमान का टिकट काट दिया था, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, सीलमपुर विधानसभा सीट में पुरुष मतदाताओं की संख्या 100866, महिला मतदाताओं की संख्या 91,266, थर्ड जेंडर 4 और कुल मतदाता 1,92,136 हैं।

                                        FEBRUARY 05, 2025 / 2:49 PM IST

                                        Delhi Election 2025 Voting Live: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने डाला वोट

                                        चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को दिल्ली के कुशाक लेन स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मतदान करना न केवल लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग है, बल्कि देश के नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं नागरिकों से अनुरोध करूंगा कि वे आगे आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।'

                                          FEBRUARY 05, 2025 / 2:40 PM IST

                                          Delhi Election 2025 Voting Live: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों से की वोट डालने की अपील

                                          पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली चुनाव में मतदान के बाद पत्रकारों से कहा, "यह दिल्ली के लोगों के लिए लोकतंत्र का उत्सव है और मैं हर मतदाता से वोट डालने की अपील करना चाहूंगा। यह हमारा संवैधानिक अधिकार और नैतिक जिम्मेदारी है। अपने वोट के जरिए हम अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं और अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं। इसलिए मैं हर मतदाता से वोट देने की अपील करता हूं।"

                                            FEBRUARY 05, 2025 / 2:24 PM IST

                                            Delhi Election 2025 Voting Live: AAP के सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

                                            AAP के सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने कहा, "आप सुबह से ही चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब ग्रामीणों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। मालवीय नगर ACP और SHO यह सब खुलेआम कर रहे हैं जहां भी AAP का गढ़ है। SHO ने कल रात हमारे निजी परिसर में छापेमारी भी की। यहां 21,000 लोगों ने अपना वोट डाला। चिराग दिल्ली के सभी 17-18 मतदान केंद्रों पर पुलिस ऐसा कर रही है। लोग न तो मेट्रो से आ सकते हैं और न ही सड़कों पर अपना वोट डालने के लिए... क्या वीरेंद्र सचदेवा या राष्ट्रपति मुर्मू मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर कार से उतरे? कोई दिशा-निर्देश नहीं हैं..."

                                              FEBRUARY 05, 2025 / 2:17 PM IST

                                              Delhi Election 2025 Voting Live: आप और भाजपा के बीच पैसे बांटने और फर्जी मतदान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

                                              राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस बीच, बुधवार को आप और भाजपा के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप हुए। आप ने दावा किया कि भाजपा मतदान केंद्रों के पास पैसे बांट रही है, जबकि दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप राष्ट्रीय राजधानी में फर्जी मतदान को बढ़ावा दे रही है।

                                                FEBRUARY 05, 2025 / 1:58 PM IST

                                                Delhi Election 2025 Voting Live: वोट डालिए और खाने के बिल पर पाएं 50% तक डिस्‍काउंट पाइए

                                                राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस बीच, लोकप्रिय ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने दिल्ली के मतदाताओं के लिए खास पेशकश की है। Swiggy ने मतदाताओं को खाने बिल पर 50 फीसदी तक की छूट की पेशकश की है। दिल्ली में चल रहे मतदान में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए स्विगी ने बुधवार को मतदाताओं को भोजन बिल पर 50% तक की छूट की पेशकश की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुरुआती छह घंटों में बुधवार (5 फरवरी) को 33 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 1:39 PM IST

                                                  Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.31% वोटिंग

                                                  दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुरुआती छह घंटों में बुधवार (5 फरवरी) को 33 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, बुधवार दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 1:33 PM IST

                                                    Delhi Election 2025 Voting Live: मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया पैसे बांटने का आरोप

                                                    दिल्ली के जंगपुरा में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने है। इस दौरान दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। जंगपुरा में आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया भी मौके पर मौजूद थे।

                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 1:23 PM IST

                                                      Delhi Election 2025 Voting Live: चिराग दिल्ली में सौरभ भारद्वाज और पुलिस के बीच नोकझोंक

                                                      दिल्ली में सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज और  दिल्ली पुलिस के बीच चिराग दिल्ली में नोकझोंक देखने को मिला। सौरभ ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर EVM मशीनों को अंधेरे में रखने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्हें बस सीधे धूप से बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे चिराग दिल्ली से शिकायत मिली थी, इसलिए मैं आया और जांच की। उन्होंने कहा कि मैंने पाया कि 5-6 कमरों में लाइटें बंद थीं, जिससे मशीनें अंधेरे में थीं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 1:05 PM IST

                                                        Delhi Election 2025 Voting Live: प्रियंका गांधी ने दिल्ली के वोटर्स से की बाहर निकलकर मतदान करने की अपील

                                                        कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के वोटिंग बूथ पर मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सबसे अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलिए, आइए और वोट डालिए। संविधान ने आपको यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है... तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।"

                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 12:45 PM IST

                                                          Delhi Election 2025 Voting Live: 'दिल्ली पुलिस जनता को वोट देने से रोक रही है': AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

                                                          AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी जिन जगहों को अपना गढ़ मानती है वहां दिल्ली पुलिस जनता को वोट देने से रोक रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी 70 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से AAP उम्मीदवार हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 12:35 PM IST

                                                            Delhi Election 2025 Voting Live: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

                                                            दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच जारी है।" दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो गया था।

                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 12:31 PM IST

                                                              Delhi Election 2025 Voting Live: पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया मतदान

                                                              पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार दोपहर में अपने परिवार के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया। वोटिंग के बाद पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने पत्रकारों से बातचीत में युवा वोटर्स से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है... युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।"

                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 12:20 PM IST

                                                                Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली के सीलमपुर में मतदान के बीच भारी हंगामा, BJP ने AAP पर लगाया फर्जी वोटिंग कराने का आरोप

                                                                दिल्ली की सीलमपुर सीट पर वोटिंग के दौरान भारी हंगामे की खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल, बीजेपी और आप के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 11:58 AM IST

                                                                  Delhi Election 2025 Voting Live: अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ किया मतदान

                                                                  दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान केजरीवाल का परिवार भी साथ में मौजूद था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 11:53 AM IST

                                                                    Delhi Election 2025 Voting Live: आप नेता सत्येंद्र जैन ने डाला वोट, जीत का किया दावा

                                                                    शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व मंत्री संत्येंद्र जैन ने बुधवार को अपने परिवार के साथ एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोटिंग के बाद आप नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने, अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए वोट जरूर करें। मेरी सभी से अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलें और वोट करें। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन भी जेल में बंद थे। उन्हें हाल ही में कोर्ट ने जमानत दी थी।

                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 11:50 AM IST

                                                                      Delhi Election 2025 Voting Live: 'दिल्ली पुलिस के जवान मतदाताओं को डरा रहे हैं': आप नेता का बड़ा आरोप

                                                                      आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार (5 फरवरी) को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवान मतदाताओं को डरा रहे हैं और उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं। आम आदमी पार्टी के ग्रेटर कैलाश उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। भारद्वाज ने कहा, "पुलिस आप के गढ़ों को निशाना बना रही है और बैरिकेड्स लगा रही है। वरिष्ठ नागरिक कैसे वोट देंगे? अन्य क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ता मतदाताओं के लिए कार सेवा और ई-रिक्शा सेवा चला रहे हैं।"

                                                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। उत्तर पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा 24.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 11:42 AM IST

                                                                        Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95% मतदान

                                                                        दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। उत्तर पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा 24.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 11:32 AM IST

                                                                          Delhi Election 2025 Voting Live: 'दिल्ली पुलिस के जवान मतदाताओं को डरा रहे हैं'

                                                                          आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार (5 फरवरी) को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवान मतदाताओं को डरा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से बातचीत की। भारद्वाज ने कहा, "पुलिस आप के गढ़ों को निशाना बना रही है और बैरिकेड्स लगा रही है। वरिष्ठ नागरिक कैसे वोट देंगे? अन्य क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ता मतदाताओं के लिए कार सेवा और ई-रिक्शा सेवा चला रहे हैं।" दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीट के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। मतों की मतगणना शनिवार 8 फरवरी को होगी।

                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 11:22 AM IST

                                                                            Delhi Chunav 2025 live: क्या है दिल्ली में मतदान से पहले ही उंगली पर लगा दी गई स्याही? वोटर का सनसनीखेज दावा

                                                                            पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में मंगलवार (4 फरवरी) को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क कर दावा किया कि कल यानी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उसकी उंगली पर अमिट स्याही लगा दी गई है। पुलिस ने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह व्यक्ति नशे में था और उसकी किसी भी उंगली पर स्याही नहीं थी। व्यक्ति की पहचान फिरोज खान के रूप में हुई है। वह कैलाश नगर इलाके का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ लगभग 15 मामले दर्ज हैं।

                                                                            पूछताछ के दौरान खान ने स्वीकार किया कि उसने मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस आरोप के पीछे कोई राजनीतिक मकसद था। दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीट के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतों की मतगणना शनिवार 8 फरवरी को होगी।

                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 11:08 AM IST

                                                                              Delhi Chunav 2025 live: सुबह 9 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?

                                                                              दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। उत्तर पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा 10.7 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, मुस्तफाबाद 12.43 प्रतिशत मतदान के साथ निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे आगे रहा। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

                                                                              आम आदमी पार्टी (आप) जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही हैं। दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने सुबह-सुबह वोट डाला।

                                                                              दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एलिस वाज और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी मतदान शुरू होने के तुरंत बाद वोट डालने वालों में शामिल थे। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (नयी दिल्ली) एवं कपिल मिश्रा (करावल नगर), कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित (नयी दिल्ली) तथा अलका लांबा (कालकाजी) भी शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे। जंगपुरा से आप के उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश) और संजीव झा (बुरारी) ने भी शुरुआती घंटों में मतदान किया।

                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 11:05 AM IST

                                                                                Delhi Chunav 2025 live: AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर क्यों दर्ज हुआ FIR?

                                                                                दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज होने पर दक्षिण पूर्व DCP रवि कुमार सिंह ने कहा, "हमें शिकायत मिली थी कि MCC का उल्लंघन किया गया है। जब हमने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की गई और FIR दर्ज की गई।" अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी) को हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों एवं अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनी को तैनात किया गया है।

                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 10:56 AM IST

                                                                                  Delhi Chunav 2025 live: 'दिल्ली पुलिस खुलेआम BJP को चुनाव लड़वा रही है': मुख्यमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप, इलेक्शन को बताया 'धर्मयुद्ध'

                                                                                  दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने वोटिंग के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा को चुनाव लड़वा रही है। एक ओर भाजपा की गुंडागर्दी है और दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस का उन्हें पूरा समर्थन है।

                                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 10:39 AM IST

                                                                                    Delhi Chunav 2025 live: दिल्ली में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनी तैनात

                                                                                    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी) को हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों एवं अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनी को तैनात किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जहां आम आदमी पार्टी (आप) अपने शासन व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार लगातार जीत की उम्मीद कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं। इस चुनाव में दिल्ली के करीब 1.56 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

                                                                                    राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप देने वाले इस मुकाबले में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। करीब 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी, ​​त्वरित प्रतिक्रिया दल, स्ट्राइकिंग टीम और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक कंपनी सहित विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

                                                                                    विशेष पुलिस आयुक्त (एसपीएनओ दिल्ली विधानसभा चुनाव) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, "दिल्ली पुलिस के सभी कर्मी स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव पूर्व व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं और दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ कर्मचारी शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान स्थल पर हैं।"

                                                                                    उन्होंने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिनमें से 150 कंपनी सीएपीएफ की और 70 कंपनी 10 अलग-अलग राज्यों की हैं। इसके अलावा, 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी, 9,000 होमगार्ड और दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

                                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 10:27 AM IST

                                                                                      Delhi Chunav 2025 live: उपराज्यपाल ने दिल्लीवासियों से की वोट डालने की अपील

                                                                                      दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वोट करें और मैं यही चाहूंगा कि जब शाम को वोटिंग पूरी हो तो दिल्ली की जनता देश में सबसे ज्यादा वोट करने का रिकॉर्ड कायम करे। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।

                                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 10:25 AM IST

                                                                                        Delhi Chunav 2025 live: मतदान के बीच सीएम अतिशी का दिल्ली पुलिस पुलिस पर बड़ा आरोप

                                                                                        दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि ये जो दिल्ली का चुनाव है, ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है... एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार और काम करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग अच्छाई पर, सच्चाई पर और काम पर वोट देंगे।

                                                                                        उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस कुछ भी कर सकती है। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम करती है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, वोटर्स को डरा रहे हैं, उनके ठिकानों पर पैसा मिल रहा है... भाजपा के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस नहीं आती है। पैसे की ताकत, बाहुबल की ताकत, गुंडागर्दी की ताकत आप(भाजपा) जितनी भी इस्तेमाल कर लीजिए लेकिन लोकतंत्र में आखिरकार जनता की ताकत चलती है... दिल्ली के मतदाताओं से मेरी अपील है कि काम के लिए वोट दें।

                                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 10:04 AM IST

                                                                                          Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली की सीएम आतिशी ने किया मतदान, दिल्ली पुलिस पर बोला हमला

                                                                                          दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार अतिशी ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान करने के बाद बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली का चुनाव है, ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कुछ भी कर सकती है। दिल्ली पुलिस खुलेआम भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करती है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, वोटर्स को डरा रहे हैं, उनके ठिकानों पर पैसा मिल रहा है। दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है

                                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 10:00 AM IST

                                                                                            Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली की सीएम आतिशी ने किया मतदान

                                                                                            दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार अतिशी ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि ये जो दिल्ली का चुनाव है, ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार और काम करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग अच्छाई पर, सच्चाई पर और काम पर वोट देंगे।

                                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 9:52 AM IST

                                                                                              Delhi Election 2025 Voting Live: नई दिल्ली से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने किया मतदान

                                                                                              दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के मुखिया अऱविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर Delhi Elections 2025 के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार दिल्ली की जनता विकास के लिए वोट कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली में लाने के लिए वोट कर रही है... मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि वे जरूर वोट करें।

                                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 9:46 AM IST

                                                                                                Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10% वोटिंग

                                                                                                चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दिल्लीवासी आज (5 फरवरी) ने अपनी नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा से AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

                                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 9:32 AM IST

                                                                                                  Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली चुनाव के बीच AAP के दो बड़े नेताओं पर FIR, मतदान करने पहुंच रहे हैं दिग्गज नेता

                                                                                                  दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा से AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके यमुना में जहर वाले बयान के सिलसिले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। यह घटनाक्रम दिल्ली में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले हुआ है।

                                                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 9:25 AM IST

                                                                                                    Delhi Election 2025 Voting Live: दिल्ली चुनाव से एक दिन पहले केजरीवाल पर हरियाणा में मामला दर्ज

                                                                                                    हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके यमुना में जहर वाले बयान के सिलसिले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। यह घटनाक्रम दिल्ली में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले हुआ है। FIR के अनुसार, कुरुक्षेत्र निवासी और वकील जगमोहन मनचंदा द्वारा मंगलवार को दर्ज कराई गई शिकायत पर शाहाबाद पुलिस थाने में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केजरीवाल अपने यमुना में जहर वाले बयान के लिए भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेताओं ने उनके "गैरजिम्मेदाराना" बयान की आलोचना की है।

                                                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 9:22 AM IST

                                                                                                      Delhi Election 2025 Voting Live: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने डाला वोट

                                                                                                      नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कामराज लेन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बुधवार सुबह दिल्ली चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। दिल्लीवासी आज (5 फरवरी) ने अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस वापसी की कोशिश कर रही है। दिल्ली चुनाव में तीनों पार्टियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

                                                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 9:09 AM IST

                                                                                                        Delhi Election 2025 Voting Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

                                                                                                        राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह दिल्ली चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। दिल्लीवासी आज (5 फरवरी) अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस वापसी की कोशिश कर रही है। दिल्ली चुनाव में तीनों पार्टियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

                                                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 8:56 AM IST

                                                                                                          Delhi Election 2025 Voting Live:अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान

                                                                                                          गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार सुबह दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया। इस बीच, राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने मतदान के बाद कहा कि दिल्ली को बदलाव चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इसी उम्मीद और उत्साह के साथ लोग मतदान करेंगे... वे (आम आदमी पार्टी) खूब पैसा बांट रहे हैं... अरविंद केजरीवाल पंजाब भवन, कपूरथला हाउस, पंजाब सरकार की गाड़ियों, पंजाब सरकार के विमान, पुलिस आदि का आनंद ले रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस का जवाब देंगे।

                                                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 8:46 AM IST

                                                                                                            Delhi Election 2025 Live: चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका

                                                                                                            दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 8 विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी है। सभी आठ विधायकों को इस बार आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया। अब ये सभी विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इन विधायकों के नाम वंदना गौड़ (पालम), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बीएस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) है।

                                                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 8:40 AM IST

                                                                                                              Delhi Election 2025 Live: AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज

                                                                                                              दिल्ली में जारी मतदान के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा से AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में FIR संख्या 95/25 धारा 223/3/5 BNS और 126 RP एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

                                                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 8:33 AM IST

                                                                                                                Delhi Election 2025 Live: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया मतदान

                                                                                                                विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार सुबह दिल्ली चुनाव के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं एक शुरुआती मतदाता हूं, दिल्ली का मतदाता हूं। मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है...।" विदेश मंत्री के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोड डाला।

                                                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                                                                  Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया मतदान

                                                                                                                  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार सुबह दिल्ली के मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। दिल्लीवासी आज (5 फरवरी) ने अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस वापसी की कोशिश कर रही है। दिल्ली चुनाव में तीनों पार्टियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

                                                                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 8:15 AM IST

                                                                                                                    Delhi Election 2025 Live: मतदान पहले मंदिरों में पहुंचे AAP और BJP के शीर्ष नेता

                                                                                                                    आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को चुनावी सफलता के लिए मंदिरों में जाकर भगवान से प्रार्थना की। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और सत्य की जीत के लिए प्रार्थना की। वहीं, बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना करते देखा गया।

                                                                                                                    केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "आज मंगलवार है, हनुमान जी की पूजा का शुभ दिन। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किया और प्रार्थना की कि दिल्ली में दुष्टता, गुंडागर्दी तथा अन्याय का नाश हो और सत्य की जीत हो। हनुमान जी हमेशा दिल्ली के लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें।" भाजपा की मीडिया इकाई ने कहा कि पार्टी सांसदों और पदाधिकारियों के साथ सचदेवा ने चुनाव में अपनी पार्टी और सहयोगी दल जदयू की जीत के लिए हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना की।

                                                                                                                    नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारे गए पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने जाने से पहले बुधवार सुबह 6 बजे आईटीओ के पास यमुना के तट पर प्रार्थना करेंगे। यह जानकारी उनके कार्यालय ने दी।

                                                                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                                                                      Delhi Chunav 2025 LIVE: सतीश उपाध्याय ने मतदान से पहले की पूजा-अर्चना

                                                                                                                      दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मालवीय नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने मतदान करने से पहले ग्रीन पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को जारी किए जाएंगे।

                                                                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                                                                        Delhi Chunav Live: पहले मतदान, फिर जलपान – अमित शाह

                                                                                                                        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के वोटरों से खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो। दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

                                                                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 7:52 AM IST

                                                                                                                          Delhi Chunav Live: कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने किया मतदान

                                                                                                                          दिल्ली की कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया। इस सीट पर अलका लांबा का मुकाबला दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी से है। वोट डालने के बाद अलका लांबा ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली के मतदाता हमसे (उम्मीदवार) अधिक उत्साहित हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता बदलाव और विकास चाहती है। लोगों ने 10 सालों में दिल्ली को 20 साल पीछे जाते हुए देखा है। हमें समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए था, लेकिन हम पीछे रह गए। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के जागरुक मतदाता घरों से बाहर निकलेंगे और मुद्दों पर मतदान करेंगे।

                                                                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 7:41 AM IST

                                                                                                                            Delhi Chunav Live: पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

                                                                                                                            देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा में चुनाव के लिए मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

                                                                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 7:34 AM IST

                                                                                                                              Delhi Election 2025 Live: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया मतदान

                                                                                                                              दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि कई सालों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज दिल्ली की जनता वोट करेगी। उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल अपनी हार को निश्चित मानकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल रात हमने देखा कि दिल्ली की सीएम अतिशी मार्लेना का सहयोगी 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया है। आप समझ सकते हैं कि AAP का चरित्र क्या है?

                                                                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 7:27 AM IST

                                                                                                                                Delhi Election 2025 Live: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में की पूजा

                                                                                                                                दिल्ली में AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लाखों लोग आज अपने कल्याण, अपने विकास और दिल्ली के भले के लिए वोट करेंगे। मैंने प्रार्थना की है कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाए और हम हर तरह से दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए काम करें। अपना वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

                                                                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 7:21 AM IST

                                                                                                                                  Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में FIR दर्ज

                                                                                                                                  दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार (4 फरवरी) दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाने में बीएनएस की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

                                                                                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 7:10 AM IST

                                                                                                                                    Delhi Election 2025 Live: प्रवेश वर्मा ने की यमुना घाट की पूजा

                                                                                                                                    दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इससे पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना घाट, आईटीओ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपना वोट डालने से पहले यह पूजा की है। उन्होंने कहा कि हम आज यमुना मैया के घाट पर आए हैं, हमने यहां पूजा की और आशीर्वाद मांगा कि दिल्ली में एक अच्छी सरकार बनें। हमारी बड़ी प्राथमिकता होगी यमुना मैया को साफ कर एक अच्छा घाट बनाना है। मैं उनके(अरविंद केजरीवाल) लिए यही कहना चाहता हूं कि 11 साल का उन्हें मौका मिला लेकिन दिल्ली की जनता आज समझ चुकी है कि सब झूठ और फरेब था और उनके साथ धोखा हुआ है।

                                                                                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 7:05 AM IST

                                                                                                                                      Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने किया मतदान

                                                                                                                                      नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने  कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। अभी मैं मतदान के लिए जाऊंगा। आशा करूंगा कि सभी लोग निकलेंगे और मतदान करेंगे। मैं चाहता हूं कि हर कोई वोट करें। उसे वोट दें जो उनके हिसाब से उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मैं लोगों से कहूंगा कि विकास के लिए, अच्छी दिल्ली के लिए वोटिंग करें।

                                                                                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 7:01 AM IST

                                                                                                                                        Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू

                                                                                                                                        देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है। मतदान स्थल पर लोग पहुंच चुके हैं। वहीं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मोती बाग मतदान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया।

                                                                                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 6:51 AM IST

                                                                                                                                          Delhi Election 2025 Live: दिल्ली चुनाव में 5 उम्मीदवार अरबपति

                                                                                                                                          दिल्ली विधानसभा के चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें करीब 1 फीसदी यानी 5 उम्मीदवार अरबपति हैं। इसमें बीजेपी के कर्नैल सिंह के पास 259 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बीजेपी के मंजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कांग्रेस से गुरचरण सिंह (राजू) के पास 130 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बीजेपी के परवेश साहिब सिंह 115 करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी के ए धनवती चंडेला के पास 109 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

                                                                                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 6:43 AM IST

                                                                                                                                            Delhi Election 2025 Live: जानें दिल्ली में पिछले 2 चुनावों के नतीजे

                                                                                                                                            दिल्ली में साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल किया था। साल 2015 में, AAP ने 70 में से 67 सीटें जीतीं, जबकि 2020 में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।

                                                                                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 6:33 AM IST

                                                                                                                                              Delhi Election 2025 Live: दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज

                                                                                                                                              मतदान से एक दिन पहले, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सीएम और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार (एमसीसी) का उल्लंघन करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आतिशी आप समर्थकों के साथ थीं। उन्होंने कथित तौर पर फतेह सिंह मार्ग पर एक अधिकारी को उसकी ड्यूटी करने से रोका। इसके साथ ही, दो आप सदस्यों ने कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट की थी।

                                                                                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 6:26 AM IST

                                                                                                                                                Delhi Election 2025 Live: मेट्रो सर्विस सुबह 4 बजे से शुरू

                                                                                                                                                वोटिंग की वजह से दिल्ली में आज (5 फरवरी) दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू हो गई है। सभी लाइन्स में सुबह 6 बजे तक सभी मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर चल रही थीं। अब नियमित सेवाएं शुरू हैं। 8 फरवरी को भी मतगणना के दिन भी मेट्रो की यहीं टाइमिंग रहेगी।

                                                                                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 6:21 AM IST

                                                                                                                                                  Delhi Election 2025 Live: चुनाव नतीजे 8 फरवरी को आएंगे

                                                                                                                                                  दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। तब यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रख पाती है या बीजेपी-कांग्रेस अपना लंबा वनवास खत्म कर पाती हैं। आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

                                                                                                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 6:15 AM IST

                                                                                                                                                    Delhi Chunav 2025 Live: वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे करें चेक

                                                                                                                                                    कोई भी व्यक्ति चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://electoralsearch.eci.gov.in/) पर जाकर अपना नाम चेक कर सकता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है या नहीं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर EPIC नंबर, राज्य और कैप्चा जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

                                                                                                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 6:08 AM IST

                                                                                                                                                      Delhi Election Live: सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग

                                                                                                                                                      दिल्ली में आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी हुई है। बीजेपी और कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। आज (5 फरवरी 2025) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। राजधानी में 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

                                                                                                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 5:58 AM IST

                                                                                                                                                        Delhi Chunav 2025 Live: लड़ाई में कांग्रेस कहां?

                                                                                                                                                        दिल्ली के दंगल में कांग्रेस पिछड़ती ही दिखी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी जोरदार प्रचार किया और अलग-अलग मुद्दों पर AAP और BJP दोनों पर हमला बोला। साथ ही कांग्रेस ने 8,500 रुपए का मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया।

                                                                                                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 5:58 AM IST

                                                                                                                                                          Delhi Election 2025 Live: BJP ने किए बड़े-बड़े वादे

                                                                                                                                                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर AAP पर निशाना साधा। दूसरी ओर, बीजेपी ने गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता और 500 रुपए में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

                                                                                                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 5:58 AM IST

                                                                                                                                                            Delhi Election Live: AAP ने झोंकी पूरी ताकत

                                                                                                                                                            चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने अपने शासन मॉडल पर फोकस किया और अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने पूरे शहर में रैलियां कीं। AAP ने छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए बीमा और मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

                                                                                                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 5:57 AM IST

                                                                                                                                                              Delhi Chunav 2025 Live: वोटर के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप

                                                                                                                                                              दिल्ली में में चुनाव के लिए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं और 733 मतदान केंद्र खास उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की कोशिश में चुनाव आयोग ने एक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) ऐप पेश किया है, जिससे मतदाता भीड़ के लेवल की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा, ‘घर से मतदान’ सुविधा के तहत 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 मतदाता पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं।

                                                                                                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 5:57 AM IST

                                                                                                                                                                Delhi Election 2025 Live: वोटिंग के लिए सुरक्षा कड़ी

                                                                                                                                                                चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग तीन हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है और इनमें से कुछ जगहों पर ड्रोन निगरानी समेत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए QRT भी तैनात रहेंगे।

                                                                                                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 5:56 AM IST

                                                                                                                                                                  नमस्कार

                                                                                                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।