Get App

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया में कौन है ज्यादा अमीर? जानें किसके पास कितनी है संपत्ति

Delhi Election 2025: पिछले पांच वर्षों में मनीष सिसोदिया की संपत्ति लगभग 30 लाख रुपये बढ़ा है। जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति में लगभग 10 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। संपत्ति में इस वृद्धि के बावजूद, परिवार पर वर्तमान में 1.5 करोड़ रुपये का एजुकेशन लोन बकाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 1:30 PM
Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया में कौन है ज्यादा अमीर? जानें किसके पास कितनी है संपत्ति
Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी के पास 93 लाख रुपये का दो फ्लैट है

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया की संपत्ति पिछले पांच सालों में काफी बढ़ गई है। यह खुलासा सिसोदिया द्वारा गुरुवार (16 जनवरी) को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हुआ। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की चल संपत्ति में पिछले पांच वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सिसोदिया की चल संपत्ति का मूल्य अब 34.43 लाख रुपये है, जो 2020 के चुनावी हलफनामे में 4.74 लाख रुपये था।

इसी अवधि के दौरान उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की चल संपत्ति भी 2.66 लाख रुपये से बढ़कर 12.87 लाख रुपये हो गई है। पिछले पांच वर्षों में सिसोदिया की संपत्ति का मूल्य लगभग 30 लाख रुपये बढ़ा है, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति में लगभग 10 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। संपत्ति में इस वृद्धि के बावजूद, परिवार पर वर्तमान में 1.5 करोड़ रुपये का एजुकेशन लोन बकाया है।

छह आपराधिक मामलों का सामना कर रहे सिसोदिया ने किसी भी आरोप से इनकार किया है क्योंकि उनमें से कोई भी अब तक साबित नहीं हुआ है। इसके अलावा, सिसोदिया के पास गाजियाबाद में 23 लाख रुपये का एक फ्लैट है, जबकि सीमा सिसोदिया के पास मयूर विहार में 70 लाख रुपये का फ्लैट है।

कितना अमीर हैं केजरीवाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें