Rekha Gupta : दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता अब राजधानी की अगली मुख्यमंत्री होंगी। अब गुरुवार को रामलीला मैदान में वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। बता दें कि रेखा गुप्ता, दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ी हुईं हैं और अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और अतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।