Prashant Kishore : दिल्ली चुनाव के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं और राजधानी में किसकी सरकार बनने जा रही है, ये बात भी अब साफ हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में लगातार दो बार सत्ता में रहने के बाद आम आदमी पार्टी की हार हुई है। वहीं 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता पर वापसी कर रही है। आम आदमी पार्टी के सबसे मजबूत किला ढहने के बाद अब पार्टी की राजनीतिक भविष्य पर भी चर्चा शुरु हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी को लेकर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने अब बड़ी बात कही है।
